फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab's RMP doctors protested in the city and staged a sit-in for two hours.

Fatehabad News: पंजाब के आरएमपी चिकित्सकों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए दो घंटे दिया धरना

Sun, 15 Sep 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Punjab's RMP doctors protested in the city and staged a sit-in for two hours.
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए चिकित्सक संगठन और किसान।
टोहाना। पंजाब के पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) संगठन की ओर से उग्राहां किसान ग्रुप के साथ मिलकर शहर में प्रदर्शन किया गया। किसान जब प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे तो पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद उन्होंने वहीं प्रदर्शन करते हुए डांगरा रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीएसपी शमशेर सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन है, उनकी सुनवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आरपीएफ की टीम ने मौके पर आकर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब के आरएमपी संगठन के प्रधान धनामल गोयल ने बताया कि 17 अगस्त को शहर थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म व एससी-एसटी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में उनके संगठन से जुड़े चिकित्सक विक्की का नाम केस में जोड़ दिया गया जबकि वह बेकसूर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर टोहाना आरएमपी एसोसिएशन से डाॅ. कर्मवीर लांबा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

संगठन के लोगाें से बातचीत की गई है, मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि आरएमपी विक्की निर्दोष होगा, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
-शमशेर सिंह, डीएसपी टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed