{"_id":"637fae53d9b9f978c34ed429","slug":"punjab-woman-raped-on-pretext-of-marriage-accused-of-abortion-fatehabad-news-hsr64799203","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शादी का झांसा देकर पंजाब की युवती से दुष्कर्म, गर्भपात करवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शादी का झांसा देकर पंजाब की युवती से दुष्कर्म, गर्भपात करवाने का आरोप
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब के मोहाली निवासी एक युवती ने फतेहाबाद के एक युवक पर शादी का झांसा देकर उत्तराखंड में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करवा दिया गया। शादी के नाम पर उससे चंडीगढ़ में फ्लैट की मांग की गई। मामले में फतेहाबाद के महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर उत्तराखंड पुलिस को भेज दी है।
मामले में युवती ने डीजीपी को शिकायत भेजी थी। डीजीपी कार्यालय ने महिला थाना फतेहाबाद के पास जांच भेजी थी। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मोहाली निवासी युवती ने आरोप लगाया कि वह फतेहाबाद निवासी कृष्ण कुमार के संपर्क में एक वेबसाइट के जरिये आई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी कृष्ण ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे उत्तराखंड के नैनीताल के नीम करौली ले गया। यहां 23 सितंबर 2021 से लेकर 26 अगस्त 2022 तक शादी का झांसा देकर कई बार उससे संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और चंडीगढ़ में फ्लैट की भी डिमांड की।
कोट
पीड़िता ने डीजीपी को शिकायत भेजी थी। शिकायत मार्क होकर उनके पास आई है। आरोपी फतेहाबाद निवासी है और घटनाक्रम उत्तराखंड में हुआ है। यहां जीरो एफआइआर दर्ज करके उत्तराखंड में संबंधित थाना को भेज दी गई है।
विज्ञापन
-कविता, महिला थाना प्रभारी