फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab Vis Elections: Strict vigil on Punjab border in Ratia-Jakhal, liquor contracts remain closed

पंजाब विस चुनाव : रतिया-जाखल में पंजाब सीमा पर रही कड़ी चौकसी, बंद रहे शराब ठेके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab Vis Elections: Strict vigil on Punjab border in Ratia-Jakhal, liquor contracts remain closed
पंजाब चुनाव के चलते रतिया क्षेत्र में तैनात पुलिसबल। - फोटो : Fatehabad
रतिया। पंजाब में रविवार को हुए विधानसभा चुनाव के चलते पंजाब सीमा के साथ लगते रतिया और जाखल क्षेत्र को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरी तरह सील रखा। पंजाब चुनाव के चलते रतिया सीमा पर सात स्थानों पर नाकाबंदी रही। पुलिस ने पंजाब सीमा क्षेत्र के साथ लगते हरियाणा क्षेत्र के शराब ठेकों को भी पूरी तरह बंद रखा।
विज्ञापन

पंजाब चुनाव में सुरक्षा के चलते सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चुनावों को लेकर सीमा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए टोहाना डीएसपी बीरम सिंह, डीएसपी सुभाष विश्नोई और रतिया सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने सभी नाको का निरीक्षण किया। रतिया सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि जहां पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है वहीं पंजाब राज्य की सीमा रतिया के साथ सटा होने के चलते रतिया क्षेत्र की चौकियों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब से आने और विशेषकर पंजाब जाने वाले हर वाहन को रोककर उसकी पूरी तरह जांच पड़ताल की गई। वाहनों चालकों के नाम पता और आवागमन के बारे में पूछताछ करने के बाद वाहन का नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पंजाब सीमा से लगते सात रास्तों पर रही नाकेबंदी
पंजाब चुनावों के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र की दो चौकियों सहित मुख्य सड़क मार्ग, लिंक रोड और कच्चे रास्ते सहित सात रास्तों पर कड़ी नाकेबंदी की गई। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया की रतिया से बादलगढ़ के रास्ते पंजाब जाने वाले रास्ते पर महमडा चौकी, रतिया से बुढलाडा जाने वाले स्टेट हाईवे पर ब्राह्मणवाला चौकी, गांव नंगल से पंजाब के तालवाला को जाने वाले कच्चे रास्ते, सरदारेवाला से पंजाब के हाकमवाला के कच्चे रास्ते, लधुवास से पंजाब के फरीद के रास्ते पर, पिलछियां से पंजाब के झनीर के रास्ते पर तथा बीराबद्दी से पंजाब के लोहगढ़ को जाने वाले रास्तों सहित पंजाब जाने वाले सात रास्तों को नाकेबंदी करके सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर नाकेबंदी पर 10 सुरक्षाकर्मी रहे तैनात
नाकेबंदी के दौरान हर नाके पर 10-10 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा चार मोबाइल वाहन नियुक्त रखे गए। एसएचओ ने बताया कि इन नाकों पर हरियाणा से अगर कोई भी वाहन पंजाब की तरफ जा रहा है तो वाहनों की चेकिंग अंदर तक बारीकी से की गई ताकि चुनाव के चलते कोई व्यक्ति हरियाणा सीमा से पंजाब में शराब, पैसों और हथियारों की किस तरह कोई सप्लाई न ले जा सके।
नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब
पंजाब में रविवार को चुनावों के चलते बीराबद्दी से पंजाब के लोहगढ़ के रास्ते पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की नाकेबंदी को चकमा देकर पैदल ही साथ लगते खेतों में से पंजाब क्षेत्र को जाने लगा जिसे काबू करके पूछताछ की गई तो आरोपी के हाथ में पकड़े लिफाफा मिला। इस लिफाफे में 11 बोतल देसी ठेका शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान लोहागढ़ (पंजाब) निवासी बलविंदर के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब में चुनाव के चलते जाखल में रही चौकसी
जाखल। पंजाब विधानसभा चुनाव के तहत रविवार को पंजाब सीमा से सटे फतेहाबाद के जाखल कस्बा में पूर्ण रूप से चौकसी रही। शराब के ठेके भी पूर्ण रूप से बंद रहे। डीईटीसी वीके शास्त्री ने लगातार अपनी टीम के साथ चेकिंग पर रहे वहीं सीमा क्षेत्र पर की गई नाकेबंदी के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। हरियाणा सरकार एंव चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला फतेहाबाद से लगती पंजाब सीमा पर तीन किलोमीटर परिधि में आने वाले 25 देशी अंग्रेजी शराब ठेके व उप ठेके रविवार शाम छह बजे तक बंद रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed