फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab Police action in Haryana, Medical store raided in Ratia

हरियाणा में पंजाब पुलिस की कार्रवाई: रतिया में मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, नशे की गोली सप्लाई करने का मामला

Sat, 09 Nov 2024 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

पंजाब की स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ जारी है, साथ ही वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Punjab Police action in Haryana, Medical store raided in Ratia
पंजाब पुलिस की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गठित स्पेशल पुलिस टीम ने रतिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियों का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के तहत 6 नवंबर को पंजाब के पातड़ा क्षेत्र से एक युवक अमनदीप को नशीली गोलियों की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। अमनदीप के पास से 1180 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया।

विज्ञापन

रिमांड के दौरान अमनदीप ने खुलासा किया कि वह ये गोलियां रतिया के एक मेडिकल स्टोर से खरीदता था। इसके बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम, सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में, स्थानीय पुलिस की सहायता से टोहाना रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान रतिया थाने के प्रभारी रंजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ जारी है, साथ ही वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर मेडिकल स्टोर की वैधता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed