फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Punjab government started construction of embankment on 150 feet breach near Chandpura

Fatehabad News: चांदपुरा के पास पंजाब सरकार ने 150 फुट दरार पर तटबंध बनाने का काम शुरू कराया

Thu, 20 Jul 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab government started construction of embankment on 150 feet breach near Chandpura
फतेहाबाद। गांव चांदपुरा के पास घग्गर नदी के टूटे तटबंध को पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बनाना आरंभ कर दिया है। घग्गर में आए उफान के चलते गांव साधनवास के पास पंजाब की ओर घग्गर नदी के तटबंध में 150 फुट दरार आ गई थी। पानी पंजाब की ओर बढ़ने लगा था। यहां से कुछ पानी हरियाणा के गांवों की ओर भी जाता है। पंजाब के सिंचाई विभाग के साथ-साथ आर्मी की इंजीनियरिंग विंग भी इस तटबंध को बनाने में जुटी हुई है। यहां पर तटबंध बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

तटबंध बनाने के लिए एक लाख कट्टे लगाए जाएंगे
तटबंध बनाने के कार्य में 300 लोगों को लगाया गया है। साथ ही दो जेसीबी, एक पॉकलेन मशीन लगाई गई है। साथ ही एक लाख कट्टे तटबंध बनाने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। कट्टों के साथ लोहे की जाली लगाई जाएगी, ताकि तटबंध मजबूत रहें। पंजाब के बुढलाडा सिंचाई विभाग के एसडीओ सतगुरु सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह घग्गर में आई बाढ़ के कारण चांदपुरा तटबंध में लगभग 150 फुट दरार आ गई थी। यहां पर तटबंध बनाया जा रहा है। क्योंकि घग्गर में पानी कम हुआ है। टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इस तटबंध को पंजाब सरकार बना रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed