फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public problems will be solved through social media in the state

Fatehabad News: प्रदेश में सोशल मीडिया से होगा जनसमस्याओं का समाधान

Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Public problems will be solved through social media in the state
जितेंद्र मोंगा
विज्ञापन


फतेहाबाद। लोगों की समस्याओं का समाधान करने व नई योजनाओं के लिए जनता को जागरूक करने के लिए अब हरियाणा सरकार के विभाग जल्द ही सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्त और सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है।
अब विभाग के सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने होंगे और उसके लिए ब्लू टिक भी लेना होगा। ताकि सत्यापित अकाउंट से लोगों को सही जानकारी मिल सके और यह पता चल सके कि यह अकाउंट कहीं फर्जी तो नहीं है।
विज्ञापन

जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी जिलों और विभागों के पास सत्यापित ब्लू टिक वाले सोशल मीडिया अकाउंट होने चाहिए। फेसबुक और एक्स पर अकाउंट बनाए जाएं। सोशल मीडिया अकाउंट नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई शिकायतों का जवाब देने के साथ-साथ इन अकाउंट के माध्यम से शिकायतों का समाधान भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र के अनुसार जिन विभागों ने अकाउंट बना रखे हैं उनको अपने अकाउंट पर नई योजनाएं, प्रगति, निर्देश पोस्ट करने चाहिए। सीएमओ हरियाणा की पोस्ट को री-पोस्ट व शेयर करना है।

प्रत्येक विभाग के पास एक सोशल मीडिया टीम होनी चाहिए। इसमें एक ग्राफिक डिजाइनर और एक कंटेंट राइटर भी होना चाहिए। प्रत्येक शिकायत के उत्तर को विभाग के अकाउंट पर से पोस्ट करने से पहले अच्छी तरह से जांचा और परख लिया जाना चाहिए। जो पोस्ट अकाउंट पर प्रकाशित की है, उनकी संख्या पर रिपोर्ट प्रत्येक माह मुख्य सचिव कार्यालय के साथ साझा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed