{"_id":"6054e17f8ebc3ec44635b40e","slug":"public-health-department-has-issued-9-notices-to-the-contractor-yet-the-work-of-laying-the-pipeline-from-tulsidas-chowk-has-not-started-fatehabad-news-rtk600698229","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को जारी किए 9 नोटिस, फिर भी शुरू नहीं तुलसीदास चौक से पाइपलाइन बिछाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को जारी किए 9 नोटिस, फिर भी शुरू नहीं तुलसीदास चौक से पाइपलाइन बिछाने का काम
विज्ञापन
शहर के तुलसीदास चौक से लेकर नए बस स्टैंड तक बरसाती पानी निकासी के लिए पाइन लाइन डालने का प्रोजेक्ट अधर में लटका पड़ा है। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद नहीं है, ठेकेदार काम शुरू करने को तैयार नहीं है। जिस ठेकेदार को जनस्वास्थ्य विभाग ने काम दिया था वह अधिकारियों की नहीं सुन रहा है। लॉकडाउन के चलते बंद किया गया काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। 9 नोटिस जारी होने के बाद भी ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहा है, यहां तक कि नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। खुद इसकी पुष्टि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे है। अधिकारी भी सिर्फ नोटिस तक सिमटे हुए हैं।
बता दें कि शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए 2019 में नगर परिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा था। जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर नप को दिया था। नप ने धर्मशाला रोड, कन्या स्कूल के सामने, वाल्मीकि चौक, नागरिक अस्पताल से होते हुए नए बस स्टैंड तक पाइप लाइन डालने के लिए 62 लाख रुपये जारी किए थे। अक्तूबर 2019 में काम शुरू हुआ तो धर्मशाला रोड से तुलसीदास चौक तक पाइप लाइन डाली गई। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते काम रोक दिया गया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया।
एसटीपी में लेकर जाना है पानी
बस स्टैंड के पास बड़ी पाइप लाइन है जो कि खैरातीरोड स्थ्ति एसटीपी में जा रही है। इस क्षेत्र का बरसाती पानी पाइप लाइन को बस स्टैंड के सामने की लाइन से मिलाने की योजना है।
विज्ञापन
धर्मशाला रोड की एनओसी जारी करेगा जनस्वास्थ्य विभाग
धर्मशाला रोड पर सीमेंटेड सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती पानी निकासी के लिए छोटी पाइप लाइन बिछा दी है। इसे स्कूल में बनने वाले टैंक में ले जाया जाएगा। नप ने सड़क बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से एनओसी मांगी थी। एसडीओ आशीष गर्ग का कहना है कि सड़क बनाने से पहले जो पाइप लाइन बिछाई जानी थी वह बिछा दी गई है। नप को एनओसी जारी की जा रही है।
कोट
बरसाती पानी निकासी के लिए नए बस स्टैंड तक पाइप लाइन बिछाई जानी है। तुलसीदास चौक तक पाइप डाली जा चुकी है। इसके बाद का काम लॉकडाउन के चलते ठेकेदार ने बंद कर दिया था। ठेकेदार को 9 नोटिस दिए जा चुके है लेकिन अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया है।
- गिरीश, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।