फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public Health Department cuts water connection of Municipal Council, officers and employees yearn

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद का काटा पानी कनेक्शन, तरसे अधिकारी-कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department cuts water connection of Municipal Council, officers and employees yearn
फतेहाबाद के नगर परिषद में पानी न होने से खाली हुआ वाटर कूलर
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पानी लीकेज को ठीक करते समय लापरवाही दिखाते हुए नगर परिषद कार्यालय के पानी कनेक्शन को ही मेन लाइन से काट दिया और बंद कर दिया। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को जब टंकियों में पानी खत्म हुआ तो पता चला कि सप्लाई ही नहीं आ रही है। नगर परिषद अधिकारियों ने वीरवार सुबह ही जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई भी कनेक्शन को जोड़ने के लिए नहीं पहुंचा। हालात ये हो गए हैं कि नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारी पानी को तरस गए हैं। शौचालय में ही हाथ धोने को पानी नहीं बचा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने शुक्रवार को कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि तीन से चार दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य रोड पर दमकल विभाग कनेक्शन को ठीक किया था। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद के पानी कनेक्शन को काट दिया और सप्लाई बंद कर दी। नगर परिषद में जब टूंटियों में पानी नहीं आया तो कर्मचारियों ने देखा कि टंकियां ही सूख चुकी थीं और पता चला कि कनेक्शन ही काट दिया गया है।
विज्ञापन


-------------------------------पानी का कनेक्शन लीकेज था। उसे ठीक किया गया था। इस दौरान नगर परिषद के कनेक्शन की सप्लाई बंद हो गई। वीरवार सुबह ही बताया गया है और शुक्रवार को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed