फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Psychiatrist accuses four people including two doctors of blackmailing him and demanding 1.5 crores

Fatehabad News: मनोरोग विशेषज्ञ ने दो चिकित्सकों समेत चार पर लगाए ब्लैकमेल कर डेढ़ करोड़ मांगने के आरोप

Fri, 16 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Psychiatrist accuses four people including two doctors of blackmailing him and demanding 1.5 crores
फतेहाबाद। शहर के नागरिक अस्पताल में तैनात मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश ने जींद क्षेत्र के एक अस्पताल में तैनात और फतेहाबाद के अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। डॉ. गिरीश का कहना है कि झूठी शिकायतों समेत कई प्रकार से दबाव डालकर उनसे डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


डॉ. गिरीश ने एसपी सिद्धांत जैन को शिकायत दी। एसपी ने अब यह जांच शहर थाना प्रभारी को सौंप दी है। इसलिए डॉ. गिरीश ने आरोप से संबंधित फोन कॉल रिकार्डिंग और अन्य सबूत शहर पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


डॉ. गिरीश ने एसपी सिद्धांत जैन को बताया कि जींद में तैनात डॉक्टर फतेहाबाद के एक चिकित्सक के मार्फत उनसे डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहा है। आरोप है कि इसी वसूली के लिए दो अन्य लोगों से भी उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करवाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गिरीश ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को एक व्यक्ति उनसे संपर्क कर रहा है। वह कह रहा है कि यदि शिकायतें वापस करवानी हैं तो डेढ़ करोड़ रुपये दे दो। डॉ. गिरीश ने इससे मना कर दिया। इसके बाद 26 मार्च और 29 मार्च को नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक के पास आरोपी डॉ. गिरीश से मिले। आरोप है कि इसके बाद 75 लाख रुपये में मानने की बात कही गई।


आरोप है कि सात और आठ अप्रैल को व्हाट्सएप कॉल पर कहा गया कि जींद में तैनात संबंधित डॉक्टर के वेतन का प्रस्ताव डीजी से सरकार को भिजवा दो। डीजी आपकी बात मानता है। डॉ. गिरीश ने मामले की बातचीत रिकॉर्ड कर ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। एसपी ने मामले की जांच शहर थाना प्रभारी को दी है। जांच अधिकारी के रूप में शहर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामला उनके पास आ चुका है। आरोप की जांच की जा रही है।




:: फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
- सिद्धांत जैन, एसपी, फतेहाबाद।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed