{"_id":"693712d65defb01b620972fd","slug":"protests-against-the-government-for-approving-the-bill-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144969-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिल को मंजूरी देने पर सरकार के खिलाफ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिल को मंजूरी देने पर सरकार के खिलाफ विरोध
Mon, 08 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीज विधेयक व बिजली विधेयक 2025 की प्रतियां लेकर रोष जताते हुए किसान: संवाद
रतिया। संजय गांधी चौक में भारतीय किसान यूनियन उगराहां के बैनर तले किसानों ने बिजली और बीज विधेयक की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम एसकेएम के आह्वान पर देशभर में सोमवार को गांव-गांव और शहरों में आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष निर्भय रतिया ने आरोप लगाया कि बीज विधेयक छोटे किसानों को खेती से बेदखल करने और भारत की बीज संप्रभुता को कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में देने की साजिश का हिस्सा है। उनका कहना था कि यह विधेयक किसानों के अधिकार छीनकर कॉरपोरेट कंपनियों को बीजों का मनमाना मूल्य तय करने की ताकत देगा। विरोध प्रदर्शन में शहरी इकाई प्रधान कर्मजीत सिंह, राज सिंह, मुंदरी सिंह, माशा सिंह चंकोठी, गुरमेल सिंह नागपुर और कुलवंत सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।