फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Protested against the decision to run electric buses

Fatehabad News: इलेक्ट्रिक बसें चलाने के फैसले का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protested against the decision to run electric buses
फतेहाबाद में गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ रोष जताते रोडवेज कर्मचारी
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ डिपो फतेहाबाद के कर्मचारियों की गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। रोडवेज नेताओं ने कहा कि सरकार ने नई इलेक्ट्रिक बसें प्राइवेट हाथों में देने का निर्णय किया है। सरकार निजी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के निर्णय को रद्द करें और विभाग में सरकारी बसें शामिल करें।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसें 62 रुपये पर किलोमीटर के हिसाब से चलने का निर्णय है। उन्होंने कहा एक इलेक्ट्रॉनिक बस के बदले साधारण छह बसें आती हैं, जो पूरे प्रदेश में सभी डिपो में 50-50 बसें लेने का जो निर्णय है। अगर उसकी जगह पर साधारण 300-300 बसें डिपो के बेड़े में शामिल हो तो प्रदेश में लगभग 7200 से अधिक बसें उपलब्ध होंगी। एक बस पर छह बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। इस प्रकार सरकारी बसों पर 4300 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और जनता को बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


अगर इलेक्ट्रिक बसें ही सरकार चलाना चाहती है तो सरकार खुद अपनी बसें खरीदें और रोडवेज के बेड़े में शामिल करें। गेट मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान व राज्य वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार श्योरान ने की और मंच संचालन सचिव सूबे सिंह ने किया। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया, राज्य उप-महासचिव पवन शर्मा, राज्य प्रेस प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर, केंद्रीय कमेटी सदस्य जयवीर सिंह तालू, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार श्योराण ने कर्मचारियों से 24 मार्च के दिल्ली कूच में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर राजकुमार बीघड़, कुलदीप मलिक, जोगिंदर सिंह रेढू, वीरेंद्र कुलेरी, सतबीर सिंह, इंद्रपाल, सुरेश फौजी, देवेंद्र, रवि, धर्मवीर सिंह, बलकार सिंह, पवन नंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed