फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 12 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
protest

रोडवेज में निजीकरण व कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करने की मांग को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने वीरवार को डिपो प्रांगण में रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा ने की, जबकि मुख्य वक्ता राज्य उपप्रधान शिव कुमार श्योराण रहे। कर्मचारियों ने कर्मशाला में कच्ची भर्ती को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने डीजी के नाम रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सूरजभान चोपड़ा व शिव कुमार श्योराण ने कहा कि सरकार रोडवेज में स्थायी भर्ती न करके निजीकरण और ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में कर्मचारियों की कमी के कारण काम कर रहे अन्य कर्मचारियों पर काफी दबाव रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को वर्कशाप में कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करनी चाहिए। प्रदर्शन में कीमत सिंह ढांडा, संजय कुमार, तेलूराम, देवेन्द्र, हवा सिंह राड़ आदि रोडवेज कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed