फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest, flour send to cm, workers, fatehabad

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम को कटोरियों में भेजा आटा

Sat, 14 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
protest, flour send to cm, workers, fatehabad
फतेहाबाद के उपायुक्त कार्यालय में सीएम को कटोरियों में आटा भेजते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा शहरी सफाई कर्मचारियों के बराबर वेतन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज होने लगा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 19वें दिन भी हड़ताल को जारी रखते हुए नेशनल हाइवे पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और नगराधीश के माध्यम से सीएम को कटोरियों में आटा भेजा। प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलबीर सिंह और दर्शन सिंह जाखल ने संयुक्त रूप से की। संचालन जिला सचिव सुनील कुमार और सतबीर ने किया। प्रदर्शन में सीटू जिला उपप्रधान मदन सिंह, कर्मचारी नेता बेगराज, ओमप्रकाश, नरसी, राजेंद्र, सुनील भट्टू, तरसेम टोहाना, जगदीश, उग्रसैन, दर्शन सिंह जाखल, बलजीत सिंह, हुकम सिंह, आशा रानी, सुखपाल कौर, कमलेश दहमन, बोहती देवी, सुमित्रा देवी और शारदा देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि ग्रमीण सफाई कर्मचारी 27 अगस्त से लगातार हड़ताल पर है लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed