फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest,farmer,death,fatehabad news

ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेकर दिल्ली से लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
protest,farmer,death,fatehabad news
कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेेकर दिल्ली से लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। 42 वर्षीय किसान शमशेर सिंह तबीयत खराब होने पर मंगलवार रात गांव लौटे थे। तभी परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन हिसार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। दोपहर पार्थिव शरीर पर किसान यूनियन का बैनर लगाकर अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव समैण निवासी शमशेर सिंह 23 जनवरी को टीकरी बॉर्डर पर गए थे। वह तीन दिन से धरने पर ही थे। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेने के बाद दिल्ली से जब वह वापस धरनास्थल पर लौटे तो उनकी तबीयत खराब हो गई और खुद ही घर लौट गए। परिजनों को तबीयत के बारे में बताया तो परिजन नागरिक अस्पताल लेकर गए। हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो एकड़ जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे शमशेर
मृतक शमशेर के तीन भाई हैं। शमशेर विवाहित थे, उनके दो बच्चे हैं। रमेश जांडली ने बताया कि उनके बहनोई शमशेर गांव में ही करीब दो एकड़ जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने कहा, शहीद हुए हैं शमशेर सिंह
मृतक किसान के भतीजे करण सिंह ने बताया कि उनके चाचा शमशेर सिंह दिल्ली में ट्रैक्टर यात्रा में भाग लेने के लिए गए हुए थे। टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान वे शहीद हुए हैं। सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कानूनों को रद्द करना चाहिए ताकि हर किसान अपने घर सही सलामत वापस आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed