फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest, drug, praveen kashi, fatehabad

प्रवीन काशी का अनशन 12 वें दिन में, 5 किलोग्राम वजन गिरा

Wed, 17 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest, drug, praveen kashi, fatehabad
फतेहाबाद। नशाबंदी की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे संत गोपालदास के साथी प्रवीन काशी का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। फिलहाल प्रवीन काशी पपीहा पार्क में धरनारत हैं। उससे पूर्व थाना रोड पर शहीद ऊधम सिंह पार्क पर धरने पर बैठे थे, लेकिन वहां बाथरूम के बुरे हालात के चलते सोमवार रात को उन्होंने धरना स्थल बदलकर पपीहा पार्क कर दिया। मंगलवार शाम को सामान्य अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुंजन बंसल व उनकी टीम ने प्रवीन काशी के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में प्रवीन काशी का वजन गिरकर 5 किलोग्राम से गिरकर 51 किलोग्राम रह गया है। डॉ. गुंजन बंसल ने बताया कि प्रवीन काशी की शुगर व बीपी में भी गिरावट दर्ज की गई है। जबकि यूरीन में किटोन की मात्रा पाई गई, जो किडनी के लिए घातक है। डॉ. गुंजन ने प्रवीन काशी को लगातार नींबू पानी पीने की सलाह दी है। मालूम हो कि पिछले 12 दिनों से प्रवीन काशी हेरोइन व शराबबंदी की मांग को लेकर अनशन पर है। सोमवार को राज्यमंत्री के आश्वासन पर भी प्रवीन काशी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब तक ठोस आश्वासन नहीं देते, उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed