फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest, drug, kashi, fatehabad

नशा तस्करी के खिलाफ काशी का अनशन जारी

Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest, drug, kashi, fatehabad
फतेहाबाद। क्षेत्र में फैल रहे नशे के खिलाफ बनारस के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन काशी का अनशन पपीहा पार्क में 13वें दिन जारी रहा। अनशन पर युवा हिमांशु मित्तल और प्रेमलता वाल्मीकि ने बुधवार को क्रमिक अनशन कर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बेशक अनशन से प्रशासन सचेत हुआ है, मगर बड़े मगरमच्छों को नहीं पकड़ पाया है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने इस दिशा में कठोर नियम नहीं बनाए तो वे अनशन जारी रखेंगे। इस अवसर पर सिरसा, फतेहाबाद के कई युवाओं ने भी अपनी व्यथा रखी की कैसे वह नशों के दलदल से बाहर आए। इस अवसर पर भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पूनिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनिया, पूर्व कर्मचारी नेता पूनम चंद रत्ति, आप हलकाध्यक्ष अंगद ढिंगसरा, अधिवक्ता सुशील बिश्नोई, पूर्व प्राचार्या विद्या रत्ति, पार्षद नेहा मित्तल, इनेलो महिला नेत्री एवं लाडो संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुमनलता सिवाच, अनीता क्रांति, समाजसेवी रणजीत ठक्कर सिरसा, सुरेंद्र पूनिया, जय सिंघल, विनोद अरोड़ा, कमलेश राय, कृष्ण सोनी, हंसराज बिश्नोई भोडियाखेडा, सुख सिंह, गौरी शंकर बत्तरा, दीपक प्रजापति, सुशील कुमार, गुरप्रीत सिंह, बल्लू यादव, दारासिंह बोदीवाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed