{"_id":"6904f0ae5632bce1cf054563","slug":"protest-at-the-education-ministers-camp-office-on-the-8th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142887-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन 8 को
Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बैठक में भाग लेते अध्यापक संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संघ
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान राजपाल मिताथल की अध्यक्षता में एएचपीसी वर्कर यूनियन कार्यालय फतेहाबाद में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव देसराज माचरा ने किया।
मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य उप महासचिव कृष्ण नैन उपस्थित हुए। बैठक में 8 नवंबर को शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पानीपत पर किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया और अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को अपने ब्लाॅक का कोटा पूरा करने को कहा गया।
संघ के राज्य उपमहासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि प्रदर्शन के प्रचार के साथ-साथ सदस्यता की तरफ भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को भूना में तथा 3 नवंबर को जाखल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का चुनाव होगा। 16 नवंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का पटवार भवन फतेहाबाद में जिला सम्मेलन होगा ।
विज्ञापन
जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने कहा कि कि सरकार की ओर राजनीतिक आयोजनों में स्कूलों के विद्यार्थियों शामिल करना जायज नहीं है। रन फॉर यूनिटी के बहाने मुख्य मंत्री के लिए भीड़ दिखाने के लिए प्रशासन ने दस हजार स्कूली बच्चों को शामिल करने का आदेश सरासर गलत है।
बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, राज्य ऑडिटर सुरजीत दुसाद , जिला कोषाध्यक्ष जगजीत मुडाही, जिला सह सचिव देवीलाल, जिला कार्यालय सचिव राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।