{"_id":"63314876ad0bf0003a4d0843","slug":"protest-against-waterlogging-in-bhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest in Bhuna: भारी बरसात के बाद नहीं हुई जलनिकासी, परेशान लोगों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Protest in Bhuna: भारी बरसात के बाद नहीं हुई जलनिकासी, परेशान लोगों ने किया रोड जाम
Mon, 26 Sep 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:07 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शनिवार को सुबह से लेकर रात तक बारिश चलती रही। इस कारण भूना में भारी जलभराव हो गया है। भूना के बीडीपीओ कार्यालय में तो मेज-कुर्सियां तक पानी में डूब गई। बस स्टैंड, पशु अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बारिश का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
भूना में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
भूना में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। लोगों ने बस स्टैंड के बाहर रोड जाम करके प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पाकर फतेहाबाद से पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन तरुण गर्ग को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि शनिवार को तेज बारिश हुई। करीब 160 एमएम बरसात के बाद भारी जलभराव हो गया था, लेकिन सोमवार सुबह तक भी पानी की निकासी नहीं हुई है। हालात ऐसे हैं कि बाजार के मुख्य रास्तों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इस दौरान लोगों के बीच पहुंचे जजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिवाच के सामने भी लोगों ने रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : उपासना का महापर्व शुरू: हाथी पर सवार होकर पधारी मां दुर्गा, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन
नगरपालिका भूना के प्रधान प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, दुकानदार सुरेश कुमार, दलबीर सिंह, विकास कुमार, नरेश कुमार, रामप्रसाद, लालचंद, दिलबाग सिंह आदि ने बताया कि शनिवार को सुबह से लेकर रात तक बारिश चलती रही। इस कारण भूना में भारी जलभराव हो गया है। भूना के बीडीपीओ कार्यालय में तो मेज-कुर्सियां तक पानी में डूब गई। बस स्टैंड, पशु अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बारिश का पानी भरा हुआ है। तीन दिन से बाजार में काम ठप हो चुका है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए बेहतर प्रबंध नहीं किए हैं, इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका प्रशासन के प्रति लोगों में सबसे अधिक नारेबाजी रही।
भूना में जाम लगा रहे लोगों को समझाया गया है कि प्रशासन पानी की निकासी के काम में लगा हुआ है। नगरपालिका व जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हुई हैं। - राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद