फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Proposals were sent to legalize 13 illegal colonies of the city, objections were raised

Fatehabad News: शहर की 13 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए भेजे थे प्रस्ताव, लगी आपत्तियां

Mon, 11 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Proposals were sent to legalize 13 illegal colonies of the city, objections were raised
फतेहाबाद। शहर की 13 अवैध कॉलोनियों के वैध होने की आस जगी थी लेकिन शर्तें पूरी न करने के चलते सरकार ने झटका दिया है। नगर परिषद कार्यालय ने 13 कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजे थे। लेकिन इन कॉलोनियों पर अलग-अलग आपत्तियां लगा दी गईं हैं और दोबारा से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में 13 कॉलोनियों के प्रस्ताव रुक गए हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अब आचार संहिता के बाद ही इन कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव सिरे चढ़ पाएगा। अधिकतर वह कॉलोनियां जिनके क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है और जिस क्षेत्र की बढ़ोतरी हुई है उसे पास करने के लिए मुख्यालय में प्रस्ताव भेजा गया था। इन कॉलोनियों के पास होने पर नगर परिषद इन जगहों पर विकास कार्य करवा पाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा पिछले साल 27 कॉलोनियों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इसमें से 13 कॉलोनियों को सरकार ने पास किया था। जिसमें अधिकतर कॉलोनियां वह हैं जो कि नगर परिषद की सीमा में शामिल हुई है। हालांकि अभी तक यहां पर विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। इसके अलावा न ही सीवरेज लाइन को लेकर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों को नियमित करने के भेजे गए थे प्रस्ताव :
अग्रवाल कॉलोनी पार्ट एक और दो
अग्रवाल कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट दो
भाटिया कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट दो
न्यू प्रोफेसर कॉलोनी एक्सटेंशन
ऑफिसर कॉलोनी एक्सटेंशन
पुष्प विहार एक्सटेंशन
ग्रीन पार्क कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट दो
रतिया कॉलोनी
जगजीवनपुरा एक्सटेंशन
राजीव कॉलोनी
कीर्ति नगर एक्सटेंशन
राजगुरु कॉलोनी
ऑफिसर कॉलोनी एक्सटेंशन पार्ट दो

इस वजह से लगी आपत्ति
नगर परिषद द्वारा जिन कॉलोनियों के प्रस्ताव भेजे गए थे उनमें से अधिकतर पर आपत्ति लग चुकी है। बताया जा रहा है कि कॉलोनियों के एक्सटेंशन एरिया का प्रस्ताव भेजा गया है वहां पर नियम अनुसार आबादी नहीं है। कॉलोनी नियमित से पहले कुछ हिस्से में आबादी होना जरूरी होता है। ऐसे में अब नगर परिषद दोबारा से बाउंड्री करके भेजेगा।

शहर सीमा में शामिल हुई कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी सर्वे शुरू
शहर सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी सर्वे गाजियाबाद की एजेंसी ने शुरू कर दिया है। शहर के हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में नगर परिषद प्रॉपर्टी आईडी सर्वे करवा रहा है। एजेंसी डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी का डाटा ले रही है और फोटो भी ली जा रही है। इसके बाद इस डाटा को ऑनलाइन किया जाएगा और आपत्तियां ली जाएंगी।


शहर की 13 कॉलोनियों को वैध करने को लेकर प्रस्ताव भेजे गए थे। लेकिन कुछ पर आपत्तियां लग गई हैं। इस वजह से नियमित नहीं हो पाई है। जल्द प्रक्रिया पूरी करके मुख्यालय को दोबारा प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
- विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed