{"_id":"68a8b2ac1d8a339e6707d455","slug":"property-tax-recovery-parishad-will-get-bill-distributed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139000-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर के 43 हजार प्रॉपर्टी मालिकों दिए जाएंगे गृहकर बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर के 43 हजार प्रॉपर्टी मालिकों दिए जाएंगे गृहकर बिल
Fri, 22 Aug 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी की जानकारी लेते हुएसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद गृहकर की रिकवरी के लिए अब एजेंसी से डोर टू डोर बिल बंटवाने जा रही है। एजेंसी वार्डों में जाकर गृहकर के बिल बांटेगी। गृहकर की करीब 30 करोड़ रुपये की रिकवरी अटकी हुई है। ये बिल वर्ष 2025-26 के बांटे जाएंगे।
इस बिल में में मौजूदा गृहकर और पिछला बकाया भी शामिल होगा। शहर फतेहाबाद में करीब 43 हजार प्रॉपर्टी है। नगर परिषद ने गृहकर बिल बांटने के लिए टेंडर लगाया था। इस काम के लिए दो एजेंसी आई हैं। इनमें एक एजेंसी का रेट सबसे कम 24 रुपये 45 पैसे रहा है। अब नगर परिषद एजेंसी से इस काम के लिए निगोसिएशन भी करेगी।
नगर परिषद एजेंसी से निगोसिएशन करने के बाद मुख्यालय से मंजूरी लेकर वर्कर ऑर्डर जारी करेगा। हालांकि पिछले साल की तुलना में करीब चार रुपये रेट कम है। वहीं इस कार्य के लिए दूसरी एजेंसी ने 27 रुपये 41 पैसे का रेट दिया है।
विज्ञापन
-
1469 प्रॉपर्टी मालिकों को जारी हो चुके हैं नोटिस
नगर परिषद शहर के करीब 1469 प्रॉपर्टी मालिकों को गृहकर की रिकवरी के लिए नोटिस दे चुका है। ये नोटिस उन प्रॉपर्टी मालिकों दिए गए हैं जिन पर 50 हजार रुपये से ज्यादा गृहकर बकाया है। इससे पहले नगर परिषद टॉप 100 डिफाल्टरों को भी नोटिस दे चुका है। फिलहाल हालात यह है कि जुलाई तक करीब 3911 लोगों ने ही गृहकर जमा करवाया। जबकि इस दौरान गृहकर जमा करवाने पर 10 फीसदी की छूट भी मिल रही थी।
-
जिले में प्रॉपर्टी और स्वयं सत्यापित की स्थिति
शहर प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित
भूना 11898 6364
फतेहाबाद 43290 21158
जाखल मंडी 4757 3312
रतिया 19474 8353
टोहाना 30006 13982
-
जिले में सिर्फ 48 फीसदी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित
जिले के पांच अन्य शहरों में सिर्फ 48.59 फीसदी प्रॉपर्टी ही स्वयं सत्यापित हुई है। नगर परिषद प्रशासन अब वार्डों में जाकर शिविर लगाएगा और प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक करके स्वयं सत्यापित करने का कार्य करेगा। हालांकि पहले भी इस बारे में प्रयास किए जा चुके हैं। जिले में कुल 1,09,425 प्रॉपर्टी हैं जबकि 53,169 ही सत्यापित हुई हैं।
-
स्कूल को पहुंचा 99 लाख गृहकर का नोटिस तो मची खलबली
नगर परिषद बकायादारों को नोटिस दे रहा है। शहर में एक संस्था के स्कूल को नगर परिषद ने 99 लाख रुपये जमा करवाने का नोटिस दिया है। इसके बाद से संस्था में खलबली मची हुई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नगर निकाय की तरफ से पहले कभी गृहकर बिल नहीं आया है, इस बार ही नोटिस दिया गया है।
-
शहर में डोर टू डोर गृहकर बिल बांटने का काम एजेंसी को दिया जाएगा। प्रॉपर्टी मालिकों के पास बिल पहुंचेगा तो रिकवरी की भी उम्मीद है। जल्द ही बिल बांटने का काम शुरू हो जाएगा।
- गोविंद, सचिव, नगर परिषद, फतेहाबाद।