{"_id":"63f64c16ee670945ba03b9af","slug":"property-id-update-portal-launched-now-the-responsibility-of-officers-of-every-branch-will-be-fixed-fatehabad-news-c-21-1-63123-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी का अपडेट पोर्टल चला, अब हर ब्रांच के अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी का अपडेट पोर्टल चला, अब हर ब्रांच के अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी के अपडेट पोर्टल पर काम करते हुए कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी का अपडेट पोर्टल बुधवार से शुरू हो गया है। पोर्टल पर नगर परिषद से जुड़ी हर ब्रांच का विकल्प दिया गया है। ड्यूज को लेकर आने वाली ऑनलाइन फाइल को संबंधित ब्रांच से एनओसी लेने के लिए मैनुअल नहीं भेजा जाएगा। ऑनलाइन ही संबंधित ब्रांच को ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
ऑनलाइन आने वाली फाइल का समय पर निपटारा न करने पर संबंधित ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। गृहकर को लेकर आने वाली फाइल के लिए कर्मचारी रवि और मनोज, प्रॉपर्टी आईडी में नाम बदलवाने, मोबाइल नंबर बदलवाने आदि काम के लिए भी कर्मचारी रवि और मनोज व डेवलपमेंट चार्ज से संबंधित काम के लिए जेई अरुण की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित नो ड्यूज को लेकर कोई फाइल आती है तो संबंधित काम के लिए पहले फाइल को मैनुअल भेजा जाता था लेकिन अब यूएलबी पोर्टल पर आने वाली फाइल को संबंधित ब्रांच के पास भेजा जाएगा।
रोजाना आती हैं 35 से 40 फाइलें
नगर परिषद के पास प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए रोजाना 35 से 40 फाइलें आती है। इसमें एरिया गलत दर्ज होने की शिकायतें भी आती है। लेकिन पोर्टल अपडेट के बाद क्षेत्र त्रुटि को ठीक करने का विकल्प ही नहीं दिया गया है। इसके चलते बुधवार को इन त्रुटियों को दूर करने पर काम ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोट
प्रॉपर्टी आईडी का पोर्टल अपडेट हो गया है। अब फाइलें संबंधित ब्रांच में मैनुअल नहीं जाएंगी बल्कि ऑनलाइन ही ट्रांसफर की जाएंगी। संबंधित ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद