फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Property dealer's house stolen in Batra Colony

बतरा कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Property dealer's house stolen in Batra Colony
चोरों द्वारा घर में घुसकर तोड़ी गई अलमारी की दराज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर की बतरा कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से दिनदहाड़े चोरों ने करीब 35 तोला सोना व सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान प्रॉपर्टी डीलर अपनी दुकान पर था जबकि परिवार के लोग किसी काम से राजस्थान गए हुए थे। खास बात ये भी सामने आई कि घर पर कोई नहीं होने के चलते प्रॉपर्टी डीलर को चोरी की आशंका थी और उसने सुबह से दोपहर तक घर को चेक भी करवाया लेकिन फिर भी चोरी हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुुआयना किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद बतरा कॉलोनी निवासी हनुमान सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और अनाजमंडी के पास उसकी दुकान है। परिवार के लोग घर से बाहर राजस्थान गए हुए हैं। वीरवार सुबह वह दुकान आया था और पीछे से घर पर कोई नहीं था। घर पर किसी के नही होने के कारण दुकान पर जाने के बाद ऑफिस से लड़के को भेजकर बार-बार घर चेक भी करवाया था। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे जब घर को चेक करने के लिए लड़का आया तो उसे घर के ताले टूटे मिले। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा गया तो घर के अंदर अलमारी के लॉक टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी से करीब 35 तोला सोना, कुछ चांदी व करीब सवा लाख रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हनुमान सिंह से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी इंचार्ज रिसाल सिंह ने बताया कि बतरा कॉलोनी में हनुमान सिंह के घर चोरी होने की सूचना मिली थी। चोरी के संदर्भ में पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। हनुमान सिंह के बयान दर्ज करे उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed