फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prompt action should be taken in cases of online fraud

Fatehabad News: ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई हो

Tue, 14 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prompt action should be taken in cases of online fraud
फतेहाबाद। अपराध नियंत्रण, न्यायिक प्रक्रियाओं में गति और जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने मंगलवार को जिले की क्राइम यूनिटों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश दिए कि साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के मामलों में तकनीकी दक्षता के साथ त्वरित और सटीक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फरार अपराधियों, वारंटियों और घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाए जाएं।
विज्ञापन

नशा तस्करी, अवैध हथियारों की आपूर्ति, तथा संगठित आपराधिक गिरोहों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर निगरानी और ठोस कार्रवाई की जाए। लंबित मामलों के त्वरित निपटान हेतु समयबद्ध कार्य योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिले में वर्तमान आपराधिक परिदृश्य, संगीन मामलों की जांच प्रगति, लंबित चालानों की स्थिति, गिरफ्तारी दर, तथा विशेष अभियानों की समीक्षा की गई। हालिया आपराधिक मामलों के त्वरित निपटान और प्रभावशाली गिरफ्तारी अभियानों के लिए कुछ थाना क्षेत्रों की सराहना की गई।
जिन यूनिटों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर से कम रहा बैठक में उन्हें कार्य में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed