{"_id":"67ed8219376fb5084e053776","slug":"production-of-11-quintals-of-mustard-per-acre-in-the-district-fatehabad-news-c-21-1-hld1018-597244-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में प्रति एकड़ 11 क्विंटल सरसों का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में प्रति एकड़ 11 क्विंटल सरसों का उत्पादन
Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के अनाज मंडियों में सरसों की आवक पिछले तीन दिनों से तेजी पकड़ चुकी है। पिछले वर्ष प्रति एकड़ करीब सात क्विंटल सरसों की पैदावार हुई थी लेकिन इस बार प्रति एकड़ 11 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत पैदावार हुई है, जिससे किसानों को अधिक मुनाफा मिला है। इस बार सरसों के भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।
ऐसे में बुधवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में करीब 200 क्विंटल सरसों की आवक हुई। जिले में सरसों की कुल आवक 1,13,880 क्विंटल हो चुकी है। इसमें से करीब 59,140 क्विंटल सरसों उठाई जा चुकी है। भूना में 73,110 क्विंटल, फतेहाबाद अनाज मंडी में 29,340 क्विंटल और भट्टू मंडी में 11,403 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है।
अनाज मंडी में आठ फीसदी तक की नमी वाली सरसों एमएसपी पर खरीदी जा रहा है। बुधवार को निजी व्यापारियों की ओर से सरसों की फसल को 5,890 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा गया है। इससे किसानों से निजी व्यापारियों को अपनी सरसों की फसल बेची है। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में सरसों की फसल लेकर पहुंचे किसान राजकुमार, अनूप सिंह, मनीष, ओमप्रकाश, रमेश, सुरेश, विजय सिंह, चरण सिंह, विकास कुमार और कृष्ण आदि ने बताया कि इस बार जिले में सरसों की पैदावार बेहतर हुई है।
विज्ञापन
मैं फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में अपनी दो एकड़ की फसल लेकर पहुंचा हुं। दो एकड़ में 22 क्विंटल सरसों की पैदावार हुई है। सरसों की फसल का भूसा भी प्रति एकड़ 5,000 रुपये में खरीदा जा रहा है, जिससे मुझे अच्छा मुनाफा मिला है। - राजकुमार किसान, गांव भोडिया खेड़ा।
मैं बुधवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में केवल छह कनाल की सरसों की फसल लेकर पहुंचा हूं, जिसको मैंने 35,000 रुपये में बेचा है। ऐसे में मुझे सरसों की फसल से काफी मुनाफा मिला है। - विकास, किसान गांव रता टिब्बा।
मैं अपनी तीन एकड़ की सरसों को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर लेकर पहुंचा हूं लेकिन मेरी फसल लेने में नमी की मात्रा 8.2 फीसदी होने के कारण सरकारी खरीद नहीं हो सकी। इससे मजबूरन में अपनी फसल को निजी व्यापारियों को अपनी फसल बेच रहा हूं हालांकि निजी व्यापारी भी इस बार सरसों की फसल उचित भाव में खरीद रहे हैं। - सुरेश कुमार, किसान।
मैंने गांव में सरसों की फसल में नमी की मात्रा की जांच करवाई तो नमी की मात्रा सात फीसदी थी लेकिन फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में जांच करवाई तो नमी की मात्रा नौ फीसदी बताई गई। इसलिए मैं सरसों को निजी व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर हूं। - रोहताश किसान गांव ढाणी छतरियां।
आठ फीसदी तक की नमी वाली सरसों को तुरंत खरीदा जा रहा है। इससे मंडी में सरसों की आवक में बढ़ोतरी हुई है। इसके जल्द उठान का भी प्रयास किया जा रहा है। - यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।