फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   problem of traffic, will solve till november 30

दीपावली तक झेलना ही पडे़गा.... जाम का झाम

Thu, 29 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
व्यवस्था को सुदृढ़ और जाम से निजात पाने के लिए पिछले वर्ष से ही काम चल रहे थाना रोड पर मल्टीपर्पज पार्किंग का तोहफा इस साल दीपावली पर भी शहरवासियों को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


शहरवासियों को उम्मीद थी कि जाम के ताम से दीपावली तक मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन पार्किंग बनकर तैयार होने में अभी एक से डेढ़ महीने का समय और लग सकता है।

ऐसे में दीपावली पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन को जोर लगाना पड़ेगा और आपको परेशान होना पड़ेगा, वो तो तय है।

समस्या है बहुत पुरानी
पूरे शहरवासियों के लिए ट्रैफिक की समस्या बहुत पुरानी है। शहर के मुख्य थाना रोड से जवाहर चौक तक अवैध पार्किंग व अतिक्रमण का कब्जा है। जिसके कारण प्रतिदिन लोगों को जाम के कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन


अगर मल्टीपर्पज पार्किंग अपने तय समय पर बनकर तैयार हो जाती तो शहर के लिए एक तोहफे से भी बढ़कर होगा।

हुड्डा कार्यकाल से शुरू प्रोजेक्ट का सितंबर में होना था पूरा
मल्टीपर्पज पार्किंग की घोषणा हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हुई। दो साल पहले इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसे पीएस इंफ्राटेक्चर कंपनी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को इसका निर्माण 15 सितंबर 2015 को पूरा करके पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के हवाले कर देना था लेकिन निर्माण कार्य में बार-बार आई दिक्कतों के कारण समय पर पूरा नहीं हो सका।

कंपनी के ठेकेदार ने अब ढाई महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। कुल मिलाकर पार्किंग का निर्माण अब 30 नवंबर के बाद तक ही पूरा हो पाएगा।

सीवरेज पाइपों का टूटना और बारिश में पानी भर जाना रही बाधा
थाना रोड पर निर्माणधीन पार्किंग के निर्माण में बार-बार सीवरेज व पेयजल की पाइप लाइनें टूटना दिक्कत बनती रही। बारिश के बाद पार्किंग में पानी का भराव भी समस्या पैदा करता रहा। जिस कारण ठेकेदार को बार-बार निर्माण कार्य रोकना पड़ा।

तीन मंजिला पार्किंग में 250 से ज्यादा वाहनों की व्यवस्था
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों के अनुसार पार्किंग के निर्माण के बाद इसे म्यूनिसिपल कमेटी ठेके पर देगी। यह पार्किंग तीन मंजिला होगी। जिसमें दो इंडोर तथा एक ओपन मंजिल होगी।

जिसमें 250 से ज्यादा वाहन खड़े हो सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा दुकानदारों को होगा। क्योंकि दुकानदार द्वारा ही अपनी दुकानों के आगे गाड़ियां लगा देने से जाम की स्थिति पैदा होती है।

ये हैं जाम के मुख्य कारण
शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया हुआ है। साथ ही दुकानों में आए ग्राहक भी अपनी गाड़ी दुकान के आगे खड़ी कर देता है। जिस कारण सड़क संकरी हो जाती है तथा वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। परिणाम स्वरूप आम लोगों को भारी परेशानी होती है।


इन मार्गों पर दोपहर बाद दिखने लगता है जाम ही जाम
थाना रोड से जवाहर चौक
थाना रोड से धर्मशाला रोड
थाना रोड से चार मरला कॉलोनी
जवाहर चौक से भीमां बस्ती
फुव्वारा चौक से हंस मार्केट

ट्रैफिक पुलिस का ये रहेगा प्लान
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार फुव्वारा चौक, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक शहर को जाने वाले मुख्य मार्गों पर दीपावली से पहले नाकाबंदी कर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। इससे जाम से थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed