फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Priyanka's road show was a flop, Congress has lost the trust of the public: Naib Singh Saini

प्रियंका का रोड शो रहा फ्लॉप, कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी : नायब सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's road show was a flop, Congress has lost the trust of the public: Naib Singh Saini
फतेहाबाद में लालबत्ती चौक से रोड शो निकालते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रियंका गांधी का सिरसा में हुआ रोड शो फ्लॉप रहा है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। देश की जनता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटियों पर विश्वास कर रही है। इस बार भी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जनता भाजपा को जिताएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन में फतेहाबाद शहर में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में देश के विकास को नई दिशा दी है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करें, बाकी काम हम पर छोड़ दें। रोड शो लालबत्ती चौक से दोपहर बाद 4.40 बजे शुरू हुआ। इसके बाद फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड होते हुए पंचायत भवन के सामने समाप्त हुआ। सिर्फ 30 मिनट में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो पूरा कर दिया गया। सबसे पहले लालबत्ती चौक पर बने आंबेडकर पार्क में मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर पिकअप पर सवार होकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, तंवर के बेटे आदिकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में दो विचारधाराएं हैं। एक भाजपा की और दूसरी कांग्रेस की विचारधारा है। नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया गया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटें जीता कर नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का काम करें। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा खूब आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी स्वीट्स के पेड़े खाए, कुलदीप ज्वेलर्स के आगे हुआ स्वागत : मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वजा लेकर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों व बीन बजाने वालों की टीम ने लोगों का जोश बढ़ाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी का रोड शो कुलदीप ज्वेलर्स के आगे रोका गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत हुआ। इसके दो मिनट बाद रोड शो जवाहर चौक पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने तीन मिनट का भाषण दिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद सैनी स्वीट्स के आगे मुख्यमंत्री ने पेड़े खाए। शाम पांच बजे रोड शो पुराना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां 10 मिनट भाषण देने के बाद 5.10 बजे मुख्यमंत्री पिकअप से नीचे उतर गए। मुख्यमंत्री ने यहां बनी महाराजा अरूट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां दिव्यांग किशोर से मिलकर मुख्यमंत्री ने उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद 15 मिनट तक मीडिया से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद से रवाना हो गए।
सैनी स्वीट्स के पेड़े खाए, कुलदीप ज्वेलर्स के आगे हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वजा लेकर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों व बीन बजाने वालों की टीम ने लोगों का जोश बढ़ाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी का रोड शो कुलदीप ज्वेलर्स के आगे रोका गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत हुआ। इसके दो मिनट बाद रोड शो जवाहर चौक पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने तीन मिनट का भाषण दिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद सैनी स्वीट्स के आगे मुख्यमंत्री ने पेड़े खाए। शाम पांच बजे रोड शो पुराना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां 10 मिनट भाषण देने के बाद 5.10 बजे मुख्यमंत्री पिकअप से नीचे उतर गए। मुख्यमंत्री ने यहां बनी महाराजा अरूट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां दिव्यांग किशोर से मिलकर मुख्यमंत्री ने उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद 15 मिनट तक मीडिया से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद से रवाना हो गए।
जवाहर चौक पर याद आए लक्ष्मण नापा

रोड शो जब जवाहर चौक पहुंचा तो भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा नजर आए। उन्होंने लक्ष्मण नापा को बार-बार पिकअप में सवार होने का इशारा किया। मगर, लक्ष्मण नापा पिकअप पर सवार नहीं हो सके। पूरे रोड शो में लक्ष्मण नापा पिकअप में नहीं रहे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी टोहाना क्षेत्र में कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते रोड शो में शामिल नहीं हो सके।

हांसपुर रोड पर ढाणी में किया जलपान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा रोड शो के बाद हांसपुर रोड पर अनिल सैनी की ढाणी में जलपान करने पहुंचे। यहां सैनी समाज के लोगों ने उनका पगड़ी पहना कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने सभी से भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed