फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private school operators will keep transport facilities closed for two days

Fatehabad News: दो दिन प्राइवेट स्कूल संचालक बंद रखेंगे परिवहन सुविधा

Mon, 15 Apr 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Private school operators will keep transport facilities closed for two days
रतिया (फतेहाबाद)।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद प्राइवेट स्कूल संचालक बसों की पासिंग को लेकर और ज्यादा संजीदा हो गए हैं। रविवार देर शाम को प्राइवेट स्कूल संगठन ने बैठक में निर्णय लिया कि प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर स्कूली बसों में पूर्णतया सुधार करते हुए उसकी जांच करवाएंगे। इसके बाद आरटीए के पास पासिंग करवाने के लिए भेजेंगे। पासिंग करने वाली स्कूली बस को ही


स्कूली परिवहन व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। ऐसे में स्कूल संचालकों ने दो दिन परिवहन व्यवस्था बंद रखने का निर्णय लिया है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रतिया के अध्यक्ष राकेश ललित ने बताया कि 15 व 16 अप्रैल को स्कूलों की सभी बसें पासिंग के लिए भेजी जाएंगी, इसलिए परिवहन सुविधा 2 दिन तक नही दी जाएगी। स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन बच्चों को स्कूल में अभिभावकों को ही छोड़कर जाना होगा और लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed