{"_id":"6578a203c4d8c999bb06700a","slug":"principal-and-deputy-principal-clashed-in-the-house-meeting-held-in-the-municipal-council-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-9686-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद में हुई हाउस बैठक में भिड़े प्रधान-उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद में हुई हाउस बैठक में भिड़े प्रधान-उपप्रधान
Tue, 12 Dec 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद हाउस बैठक में हंगामा करते हुए पार्षद, बैठक में खड़े हुए प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची।
फतेहाबाद। नगर परिषद में 9 माह बाद हुई हाउस की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। उपप्रधान सविता टुटेजा और उसके पक्ष के पार्षदों ने प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को सवालों के जरिए दबाने का प्रयास किया तो पक्ष के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान और उपप्रधान के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। यहां तक प्रधान पक्ष के पार्षद किरण नारंग, ज्योति मेहता, सुरेंद्र डिंगवाल और उपप्रधान पक्ष के पार्षद राजकुमार भी आपस में भिड़ गए।
प्रधान को उपप्रधान व उसके पक्ष के पार्षदों ने हटाने की धमकी दी तो साथी पार्षदों के साथ बैठक का वॉकआउट कर दिया। बैठक छोड़ने के बाद प्रधान ने उपप्रधान पर गाली-गलौज के आरोप लगाए और उन्हें हटाने की धमकी दी गई है। वहीं उपप्रधान सविता टुटेजा ने भी प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची पर गाली-गलौज करके बैठक छोड़ने के आरोप लगाए। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के बैठक का वॉकआउट करने के 10 मिनट बाद बैठक को रद्द कर दिया गया।
प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची साथी पार्षदों को लेकर अपने कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनके साथ पार्षद किरण नारंग, ज्योति मेहता, सुरेंद्र डिंगवाल, अर्जुन कटारिया, निर्मल सिवाच, नीलम रानी, कपिल खत्री, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहुजा, योगी हंसराज शामिल थे। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि वह मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्हें चार माह पहले भी हटाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बैठक को लेकर खुद शहर में घूमकर 58 एजेंडे तैयार किए थे जिन्हें बैठक में पास करवाया जाना था।
विज्ञापन
उपप्रधान ने मीडिया की एंट्री पर लगवाई रोक
नगर परिषद हाउस बैठक में पार्षद प्रतिनिधि की एंट्री पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। बैठक में मीडिया को भी एंट्री नहीं दी गई। मोहन लाल नारंग ने जब इसको लेकर विरोध किया तो ईओ ने पार्षदों से पूछा कि सहमत है तो एंट्री दे दी जाएगी लेकिन उपप्रधान सविता टुटेजा ने पारिवारिक बैठक का हवाला देकर सहमति से मना कर दिया।
हंगामे की थी भनक, नहीं आए विधायक और डीएमसी
नगर परिषद हाउस बैठक की भनक पहले से अधिकारियों और विधायक को थी। विधायक के बैठक में शामिल होने की दोपहर तक चर्चा थी लेकिन बाद में नहीं पहुंचे। इसके अलावा बैठक में जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई भी नहीं आए।
एक्सईएन ने गिनवाए काम तो पार्षद ने भेदभाव के लगाए आरोप
बैठक में एक्सईएन अमित कौशिक ने वार्ड नंबर 1 से 27 तक के काम गिनवाए। सबसे ज्यादा काम प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के वार्ड नंबर 23 में होने को लेकर उपप्रधान पक्ष के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद अर्जुन कटारिया ने कहा कि उनके वार्ड में सबसे ज्यादा काम नहीं हुए हैं। जो 1.45 करोड़ के काम बताए जा रहे हैं, उसमें कुछ तो ऐसे है जो कि पहले पास किए गए थे।
एजेंडे न देने पर बिफरे पार्षद नारंग
बैठक शुरू होने पर पार्षद मोहन लाल नारंग ने एजेंडे की कॉपी न देने पर हंगामा शुरू कर दिया। नारंग ने कहा कि बैठक बुलाई गई है लेकिन उन्हें एजेंडे की कॉपी नहीं दी गई है। नारंग के विरोध के बाद एजेंडे की कॉपी दी गई।
उपप्रधान के सवाल पर बीच में बोली किरण नारंग तो टोक दिया
बैठक में उपप्रधान ने पहले वार्डों में काम में भेदभाव को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से सवाल-जवाब किए। इसके बाद बैठक देरी से बुलाने पर बोली कि पार्षद और लोग उनसे जवाब मांगते है, मेरे पास पावर होती तो हर महीने बैठक बुलाई जाती। प्रधान जवाब दें कि बैठक देरी से क्यों बुलाई गई है, जब बीच में पार्षद किरण नारंग बोलने लगी तो उपप्रधान ने टोक दिया। पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने कहा कि उपप्रधान बैठक को हाईजैक कर रही है। बैठक में राजू तूड़ेवाला ने उपप्रधान के इशारे पर कहा है कि प्रधान को हटा दो। अगर दम है तो हटाकर देख लें।
नई कॉलोनियों में आठ करोड़ से बनेंगी नालियां
नगर परिषद बैठक में कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने कहा कि 8 करोड़ की लागत से नई कॉलोनियों में नालियां बनाई जाएंगी। सड़क के साथ-साथ ही नाली बनेंगी। हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में नालियां बनाने के लिए जल्द टेंडर लगेगा।
प्रधान-उपप्रधान में पहले चल रही है खींचतान
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उप्रप्रधान सविता टुटेजा के बीच खींचतान पहले से चल रही है। प्रधान खिंची ने खुद के कक्ष में उपप्रधान की कुर्सी लगाने को लेकर विरोध किया था। इसके बाद कई दिनों तक खींचतान चली थी और उपप्रधान को सविता टुटेजा को अलग कमरा भी अलॉट किया गया लेकिन मनमुटाव खत्म नहीं हुआ।
उपप्रधान प्रतिनिधि बोले- प्रधान कमीशन लेते हैं
बैठक खत्म होने के बाद उपप्रधान प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा ने कहा कि प्रधान बिना कमीशन लिए बिल पास नहीं करते हैं। उपप्रधान प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार तक के आरोप लगाए।
प्रधान की पत्नी बोलीं, शरीफ आदमी को तंग किया जा रहा है :
शरीफ आदमी को तंग किया जा रहा है। प्रधान 12 करोड़ के काम शहर में करवा चुके हैं। जनता को पता है कौन ठीक है और कौन गलत है। जो कमीशन खाते हैं वो ही आरोप लगाते हैं। शहर में कैसे सट्टे का काम चल रहा है, कौन चला रहा है, जनता को पता है।
- अंजू बंसल खिंची, प्रधान की पत्नी
हाउस की बैठक चल रही थी। इस दौरान पार्षद राजू तूड़ेवाला ने कहा कि इस आदमी को किसने बिठा दिया, इसे हटाएंगे। पार्षद किरण नारंग को भी गलत बोला गया। मैं इसको लेकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा। उपप्रधान ने भी मुझे गलत बोला है और हाईजैक करने का प्रयास किया गया है। मैंने किसी के साथ गाली-गलौज नहीं किया है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
नगर परिषद में हाउस की बैठक लंबे समय बाद हुई है। इसको लेकर जवाब देही हो रही थी। प्रधान तीन-तीन माह तक कार्यालय में नहीं आते हैं। प्रधान से जब सवाल किए गए तो वह जवाब नहीं दे पाए और उठकर चले गए। प्रधान ने जाते समय अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है जो कि गलत है।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
नगर परिषद में हाउस की बैठक बुलाई गई थी। मगर प्रधान बीच में चले गए। कुछ देर इंतजार किया गया, लेकिन वापस नहीं आए। इसके बाद बैठक को रद्द कर दिया गया।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद