{"_id":"65f72f2f1d65f3cae203c1b0","slug":"primary-teachers-of-year-2017-batch-given-permanent-districts-ban-on-relieving-and-joining-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114399-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वर्ष 2017 बैच के प्राइमरी शिक्षकों को दिए स्थायी जिले, रिलीविंग और ज्वाइनिंग पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वर्ष 2017 बैच के प्राइमरी शिक्षकों को दिए स्थायी जिले, रिलीविंग और ज्वाइनिंग पर लगाई रोक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2017 बैच के प्राइमरी शिक्षकों को स्थायी जिला देने के चलते तबादला सूची जारी कर दी। लेकिन आनन-फानन में कई स्कूलों से शिक्षकों को रिलीव भी कर दिया गया। लेकिन रविवार दोपहर को इनके रिलीविंग और ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी गई। इसके चलते प्राइमरी शिक्षक उलझन में पड़ गए है।
हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर निदेशालय चुनाव आयोग से अनुमति ले रहा है। अनुमति लेने के बाद प्रकिया शुरू होगी। वर्ष 2017 के प्राइमरी शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने अभी तक स्थायी जिला अलॉट नहीं किया था। इसके चलते शनिवार को अंतर जिला तबादला किया गया और स्कूल अलॉट किए गए। तबादला सूची में शामिल हुए कई शिक्षकों ने आनन-फानन में रिलीविंग भी ले ली। लेकिन रविवार दोपहर को रोक लगा दी गई। ऐसे में रिलीविंग लेने वाले शिक्षक उलझन में पड़ गए हैं।
कोट
निदेशालय से संदेश मिला है कि वर्ष 2017 बैच के पीआरटी की रिलीविंग और ज्वाइनिंग को आगामी आदेशों तक होल्ड रखी जाए।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी