फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations to establish new sectors in Fatehabad, meeting with farmers tomorrow

Fatehabad News: फतेहाबाद में नए सेक्टर बसाने की तैयारी, कल किसानों के साथ बैठक

Tue, 19 May 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations to establish new sectors in Fatehabad, meeting with farmers tomorrow
फतेहाबाद के सेक्टर 10 में निर्माणधीन अस्पताल संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी में जुट गया है। एचएसवीपी ने मताना गांव के पास सेक्टर-6 और सेक्टर-7 बसाने की योजना बनाई है। जमीन खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। किसानों को अपनी जमीन देने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ परियोजना के लिए करीब 2753 एकड़ जमीन की आवश्यकता है लेकिन जमीन उपलब्धता अभी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी विषय पर किसानों की राय जानने और उनकी सहमति समझने के लिए 21 मई को गांव मताना की धर्मशाला में बैठक आयोजित होगी। बैठक में एचएसवीपी अधिकारी और किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों का उद्देश्य यह समझना है कि कितने किसान जमीन देने को तैयार हैं, उनकी क्या मांगें हैं और जरूरत के अनुसार कितनी जमीन उपलब्ध हो सकती है। चर्चा के बाद विभाग आगे की रणनीति तय करेगा। एचएसवीपी फतेहाबाद, बस्ती भीमां और मताना राजस्व क्षेत्र से जमीन खरीदेगा। किसानों से 30 जून तक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के बाद एचएसवीपी तय कर पाएगा कि जरूरत के मुताबिक कितनी जमीन मिल रही है और कहां रूकावट आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पहले फेज में शामिल है जिला

एचएसवीपी नए सेक्टर विकसित पूरे प्रदेश में कर रहा है। इसके लिए पहले फेज में 17 शहरों को शामिल किया गया है। इसमें फतेहाबाद भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार इसमें रिहायशी, व्यावसायिक और इंडस्ट्रियल सेक्टर विकसित होंगे।

-

सेक्टर तीन भी आधा विकसित

शहर में एचएसवीपी ने 8 सेक्टर काट हुए हैं। इसमें सिर्फ सेक्टर तीन ही आधा आबाद हो पाया है। इसके अलावा अन्य सेक्टर अभी तक खाली हैं। हालात ये है कि एचएसवीपी ने बिजली की जो तार बिछाई थी वह टूट चुकी हैं। सड़कों के हालात भी खराब हो चुके हैं। हालांकि सेक्टर 10 में निर्माणाधीन 200 बेड के अस्पताल शुरू होने के बाद चहल-पहल होने की उम्मीद है।

-

मिनी बाईपास पर कटी निजी कॉलोनियां

एचएसवीपी के सेक्टर बेशक आबाद नहीं हो रहे है लेकिन मिनी बाईपास पर निजी कॉलोनियां लगातार कट रही हैं। हिसार-सिरसा रोड पर करीब 7 से 8 निजी कॉलोनियां कट चुकी हैं। यही हालात हिसार-सिरसा रोड नेशनल हाइवे किनारे पर हैं।


-

एचएसवीपी ने नए सेक्टरों के लिए आवेदन मांगे हैं। ई-भूमि पोर्टल पर किसान या भूमि मालिक आवेदन कर सकते हैं। वीरवार को गांव मताना में किसानों के साथ संवाद भी किया जाएगा।

- चंद्रमोहन, कनिष्ठ अभियंता, एचएसवीपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed