{"_id":"65c3c58348e5d170fc00bbd1","slug":"pregnant-women-will-have-free-ultrasound-in-civil-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-112340-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्भवती महिलाओं की नागरिक अस्पताल में होगा फ्री अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्भवती महिलाओं की नागरिक अस्पताल में होगा फ्री अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
अस्पताल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन कर इसे नागरिकों समर्पित किया। इससे गर्भवती महिलाओं को नागरिक अस्पताल प्रबंधन द्वारा अनुबंधित निजी संस्थान पर अल्ट्रासाउंड के लिए जाना नहीं पड़ेगा बल्कि नागरिक अस्पताल में ही वे अपना फ्री अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगी। उन्होंने कहा कि पहले गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड प्राइवेट संस्थानों से करवाने के लिए नागरिक अस्पताल प्रबंधन द्वारा निर्धारित राशि अदा की जाती थी। उस उपरांत पंचायत मंत्री ने निर्माणाधीन अस्पताल बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया तथा कार्य में गुणवत्ता व तेजी के निर्देश दिए।
पंचायत मंत्री ने कहा कि जल्द ही नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन विशेषज्ञ की ड्यूटी लगवाई जाने के लिए वे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात करेंगे ताकि सभी नागरिकों को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि 138 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड के सात मंजिला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। अतिआधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में बेसमेंट समेत सात फ्लोर होंगे जिसमें पार्किंग की सुविधा भी होगी। महिला और पुरुष के अलग-अलग वार्ड सहित नवजात बच्चों के लिए नर्सरी, आधुनिक लैब और विभिन्न विभागों की ओपीडी सुविधा नागरिकों को मिलेगी।
जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य : बबली
पंचायत मंत्री ने कहा कि जल्द ही टोहाना के रसूलपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने पर टोहाना का नाम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज होगा।