फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pregnant women forced to stand in lines for 20 minutes in the heat

Fatehabad News: गर्मी में 20 मिनट तक लाइनों में खड़े होने के लिए मजबूर गर्भवती महिलाएं

Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women forced to stand in lines for 20 minutes in the heat
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर तपती गर्मी में लाइन में लगी गर्भ
फतेहाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल में मरीजों की ओपीडी भी बढ़ने लगी है। वायरल, डायरिया और त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल प्रशासन व्यवस्था को लेकर दावे कर रहा है लेकिन जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में गर्भवती के बैठने को लेकर अभी भी अव्यवस्था है। ओपीडी में आने वाली गर्भवती को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। हालात ये है कि गर्भवती को 15 से 20 मिनट तक तपती गर्मी में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये हालात तब है जब प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान हाई रिस्क प्रेगनेंसी जांचने के लिए कैंप लगाए गए हैं। कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जब गर्भवती ओपीडी ब्लॉक में पहुंच रही हैं तो जगह तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




बंद रहते है पंखे

नागरिक अस्पताल के डिस्पेंसरी और ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष के बाहर पंखे लगाए गए हैं। लेकिन ये भी बंद रहते हैं। हालात ये है कि मरीजों को गर्मी में बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खुद के पानी पर नहीं विश्वास, मंगवाए जा रहे कैंप

नागरिक अस्पताल में पेयजल सप्लाई की जाती है। लेकिन अस्पताल के डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों को खुद के पानी पर विश्वास नहीं है। अस्पताल के अलग-अलग विभाग में रोजाना 15 से 20 पानी के कैंपरों की सप्लाई हो रही है।



अस्पताल के जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में व्यवस्था की गई है। अगर कही कमी है तो और व्यवस्था की जाएगी। मरीजों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

- डॉ.बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गांधी चौक में कैंडल मार्च निकालते डीएवी स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थी।

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गांधी चौक में कैंडल मार्च निकालते डीएवी स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed