फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pregnant woman raped, case filed against neighbor

Fatehabad News: गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, पड़ोसी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman raped, case filed against neighbor
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उससे दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है और आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गर्भवती है। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। उसके पड़ोसी युवक का उनके घर आना-जाना था। महिला का आरोप है कि युवक ने पहले 14 फरवरी और फिर 28 फरवरी को जबरन उसका शारीरिक शोषण किया। महिला का कहना है कि युवक ने 17 मार्च को उसे फोन किया। उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए फतेहाबाद की एक फूड शॉप पर बुलाया। डर के कारण वह वहां चली गई। आरोप है कि युवक ने वहां भी उससे दुराचार किया। इसके बाद भी उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि घर लौटने के बाद उसे पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। बाद में महिला ने फतेहाबाद महिला पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed