फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pregnant woman dies two days after delivery in Fatehabad hospital staff did not respond when trouble breathing

Fatehabad: अस्पताल में डिलिवरी के दो दिन बाद प्रसुता की मौत, सांस लेने में दिक्कत हुई तो नहीं उठा स्टाफ

Wed, 11 Sep 2024 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Sep 2024 11:36 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रात महिला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया और महिला अस्पताल में ही एडमिट थी। मंगलवार आधी रात को महिला को सांस लेने में दिक्कत परेशानी हुई तो उन्होंने वहां तैनात नॢसंग स्टाफ को बुलाया, लेकिन कई बार बुलाने के बाद नर्स आई और इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन
Pregnant woman dies two days after delivery in Fatehabad hospital staff did not respond when trouble breathing
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी के बाद उपचाराधीन प्रसुता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रात को प्रसुता को सांस लेने की दिक्कत होने के बाद कई बार बुलाने पर भी डॉक्टर और स्टाफ नही आए। सुबह 3 बजे बार-बार बुलाने बाद स्टाफ नर्स ने टीका लगाय लेकिन नही संभाला और 6 बजे तबीयत बिगड़ गई। समय रहते उपचार न देने से उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने भी कहीं न कहीं यह माना है कि स्टाफ ने मामले में देरी की है। जिसके बाद अब डॉक्टरों की टीम गठित की गई है जो मामले की जांच करेगी। उधर अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले के मुताबिक हांसी निवासी 22 वर्षीय आरती की डेढ़ साल पहले फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी सुधीर के साथ शादी हुई थी। दो दिन पहले उसे डिलीवरी के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रात महिला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया और महिला अस्पताल में ही एडमिट थी। मंगलवार आधी रात को महिला को सांस लेने में दिक्कत परेशानी हुई तो उन्होंने वहां तैनात नॢसंग स्टाफ को बुलाया, लेकिन कई बार बुलाने के बाद नर्स आई और इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद भी महिला ठीक नहीं हुई और सुबह 6 बजे महिला को संभाला, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। एसएमओ डॉ.बुधराम ने बताया कि मामले में जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed