{"_id":"60e890278ebc3e49c21e96b2","slug":"pregnant-can-also-get-the-vaccine-corona-threatens-the-fetus-fatehabad-news-rtk616895230","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती भी लगवा सकती वैक्सीन, कोरोना से भ्रूण को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती भी लगवा सकती वैक्सीन, कोरोना से भ्रूण को खतरा
विज्ञापन
कोरोना से बचाव का टीका गर्भवती के लिए सुरक्षित है। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकती हैं, ये ही नहीं उनके लिए टीका लगवाना जरूरी भी है। गर्भवती पर कोरोना संक्रमण ज्यादा असर डाल सकता है और भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है। गर्भवती के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गर्भवती कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर संशय में थी, इसके चलते विभाग ने इनके टीकाकरण पर जोर देने के आदेश दिए हैं।
जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में हर साल करीब 18 हजार महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं। स्वास्थ्य विभाग की जारी गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमण गर्भवती के स्वास्थ्य को तेजी से बिगाड़ सकता है इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। इसके चलते गर्भवती को टीकाकरण करवाना चाहिए। टीका लगवाने के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन की जगह पर दर्द हो सकता है। इसके अलावा 20 दिन के अंदर कुछ लक्षण आ सकते हैं। अगर गंभीर लक्षण आते हैं तो ध्यान देने की जरूरत है।
बालनवाली के 1500 लोग ले चुके पहली डोज
मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत गांव बालनवाली में 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि गांव में 1500 लोग पंजीकृत है, यहां पर सभी लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लग गई है।
विज्ञापन
2779 लोगों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 12
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 272
45 से 59 साल 748
18 से 44 साल 1746
आज आएगी वैक्सीन की चार हजार डोज
स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने के बाद शुक्रवार को पांच हजार डोज पहुंची। सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए पात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहत की बात यह है कि जिले में शनिवार को चार हजार डोज और पहुंच जाएगी। कोवैक्सीन की तीन हजार तथा कोविशील्ड की एक हजार डोज अलॉट हुई है।
कोट
जिले में वैक्सीन आनी शुरू हो गई है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गर्भवती भी टीका लगवा सकती है उसके लिए सुरक्षित है। इस संबंध में गाइडलाइन भी जारी हो गई है।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।