फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pravesh Mehta became the President of District Bar Association after defeating Naresh Soni by 24 votes.

नरेश सोनी को 24 वोटों से हराकर प्रवेश मेहता बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pravesh Mehta became the President of District Bar Association after defeating Naresh Soni by 24 votes.
जीत के बाद खुशी मनाते रतिया बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता प्रवेश मेहता ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेश सोनी को 24 वोटों से शिकस्त दी है। तीसरे नंबर पर रहे सीताराम बैनीवाल को मात्र 67 वोट ही मिल पाए हैं। सुबह 9.30 बजे लाइब्रेरी में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद शाम 4.30 बजे तक मतदान चला। इस समय अवधि के दौरान कुल 692 में से 566 वकील मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतगणना के बाद शाम 5 बजे बाद परिणाम जारी किए। इसमें विजेता प्रवेश मेहता को 255, नरेश सोनी को 231 व सीताराम बैनीवाल को 67 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद प्रवेश मेहता के समर्थकों ने जश्न मनाया। फतेहाबाद जिला बार एसोसिएशन के छह पदों में से सिर्फ प्रधान पद के लिए ही चुनाव हुआ। बाकी पांच पदों पर सिर्फ एक-एक ही वकील द्वारा नामांकन करने से उनका निर्विरोध चयन किया गया। उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरी इंचार्ज निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

126 अधिवक्ताओं ने नहीं डाले वोट, 10 के हो गए रद्द
मुख्य चुनाव अधिकारी कौशल मेहता ने बताया कि बार चुनाव के दौरान 126 अधिवक्ताओं ने अपने वोट का प्रयोग ही नहीं किया। 566 में से 10 अधिवक्ताओं के वोट अलग-अलग कारणों से रद्द हो गए। तीन अधिवक्ताओं को एक भी दावेदार पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने नोटा को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेश चावला
टोहाना बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबला रहा। यहां भी तीन दावेदार रहे। इनमें सुरेश चावला, सत्यवान डूल्ट व संजीव ग्रोवर दावेदार थे। सुरेश चावला ने सत्यवान डूल्ट को 14 वोट से हराकर जीत हासिल की। कुल 214 में से 198 वोट पोल हुए। सुरेश चावला को 79 वोट मिले जबकि सत्यवान डूल्ट को 65 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे संजीव ग्रोवर को 52 वोट मिले।

रतिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष होंगे हरपाल ग्रोहा
रतिया बार एसोसिएशन के चुनाव के भी देर शाम को नतीजे आए। इनमें हरपाल ग्रोहा अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार वेद कंबोज को 39 वोटों से हराया। सचिव पद पर हनी सूद ने अनिल श्योराण को 12 मतों से पराजित किया। मुख्य चुनाव अधिकारी बलजीत ने बताया कि रतिया बार चुनाव में कुल 233 मतों में से 220 मत डाले गए। इनमें से विजेता हरपाल ग्रोहा को 129 वोट मिले जबकि वेद कंबोज को 90 वोट मिले। अध्यक्ष पद का एक वोट रद्द हो गया। सचिव पद पर हनी ने 116 वोट जबकि अनिल श्योराण ने 104 वोट पाए। इससे पूर्व रामचंद्र अलीका उपाध्यक्ष, गगन गिल कोषाध्यक्ष व विजेंद्र कुमार सहसचिव निर्विरोध चुने गए थे।
फतेहाबाद बार एसोसिएशन के ये होंगे नए पदाधिकारी
प्रधान : प्रवेश मेहता
उपप्रधान : विनोद कामरा
सचिव : समीर सिहाग
सहसचिव : पुनीत भुटानी
कोषाध्यक्ष : अंकुश बंसल
लाइब्रेरी इंचार्ज : संजीव कुमार
ये होगी टोहाना बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी
प्रधान : सुरेश चावला
उपप्रधान : गीता सैनी
सचिव : बलिंद्र लांबा
सहसचिव : हिमांशु ग्रोवर
कोषाध्यक्ष : जोनी गोयल
रतिया बार एसोसिएशन का जिम्मा इन पदाधिकारियों को
प्रधान : हरपाल ग्रोहा
उपप्रधान : रामचंद्र अलीकां
सचिव : हनी सूद
सहसचिव : विजेंद्र कुमार
कोषाध्यक्ष : गगन गिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed