फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Praveen became the BJP district president, good relations with Barala, Dudaram, Duggal came in handy

Fatehabad News: प्रवीण बने भाजपा जिलाध्यक्ष, बराला, दुड़ाराम, दुग्गल सभी से अच्छे संबंध आए काम

Mon, 17 Mar 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Praveen became the BJP district president, good relations with Barala, Dudaram, Duggal came in handy
फतेहाबाद में प्रवीन जोड़ा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए भाजपा की जिला चुनाव अधिकारी
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एडवोकेट प्रवीण जोड़ा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। सुबह उनके नाम की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी आशा खेदड़ ने भूना रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के बीच की।
विज्ञापन


प्रवीण जोड़ा जहां पार्टी के वफादार नेताओं में से एक हैं वहीं संगठन में विभिन्न पदों पर भी काम कर चुके हैं। 56 साल के प्रवीण जोड़ा 1986 से छात्र राजनीति से ही भाजपा में सक्रिय हैं। युवा मोर्चा से लेकर के अलग-अलग पदों पर रहे। हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के साथ-साथ लीगल सेल के प्रदेश सहसंयोजक रहे। वहीं अगर मौजूदा राजनीतिक हालातों की बात करें तो प्रवीण जोड़ा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल तथा पूर्व विधायक दुड़ाराम सहित पार्टी के सभी बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रवीण जोड़ा को बड़े नेताओं से नजदीकियों तथा ओबीसी चेहरा होने का फायदा मिला है। जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रवीण को फूल मालाएं पहनाकर व लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले में पार्टी को मजबूत बनाना रहेगा चुनौती

करीब 10 माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जिले से हार हुई थी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भी तीनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की हार हुई थी। हाल ही में जाखल में हुए नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल हार गए थे। यहां पर निर्दलीय विकास कामरा ने जीत हासिल की। ऐसे में पार्टी को जिले में मजबूत बनाना नए जिलाध्यक्ष के सामने चुनौती रहेगा।

-

40 ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए किया था आवेदन

जिलाध्यक्ष बनने के लिए रविवार को नामांकन दाखिल करवाने के लिए उम्मीदवारों की लंबी लाइन रही थी। 40 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया था। इसमें कई चर्चित नाम भी शामिल रहे। लेकिन भाजपा ने प्रवीन जोड़ा पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बलदेव ग्रोहा पहले दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके, ऐसे में वे दोबारा आवेदन नहीं कर पाए।


-

सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिले का विकास करवाना और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता रहेगा। प्रदेश में चौथी बार फिर से भाजपा सरकार बनाएंगे।

- प्रवीन जोड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed