{"_id":"6858425f7f18d2e1f002801e","slug":"pratigya-is-honing-talent-in-kabaddi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135888-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कबड्डी में प्रतिभा निखार रही प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कबड्डी में प्रतिभा निखार रही प्रतिज्ञा
Sun, 22 Jun 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी प्रतिज्ञा कोच प्रदीप के साथ। स्वयं
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां की प्रतिज्ञा कबड्डी के खेल में अपनी प्रतिभा निखार रही है। 14 वर्षीय प्रतिभा कई प्रतियोगिता में भाग लेकर अभी तक पदक जीत चुकी है।
गांव के सरकारी स्कूल के नियुक्त डीपी कुलदीप काजला प्रतिज्ञा को मेहनत करवाते हैं। प्रतिज्ञा से प्रेरणा लेकर अन्य लड़कियां भी कबड्डी खेल में आगे आ रही हैं। प्रतिज्ञा करीब तीन साल से स्कूल के मैदान में ही कबड्डी की तैयारी कर रह है। प्रतिज्ञा के पिता वकील चंद ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ रही है।
-- -
अंडर 14 में जीत चुकी स्वर्ण पदक
पिता वकील चंद ने बताया कि पिछले साल महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित अंडर 14 राष्ट्रीयस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेलते हुए प्रतिज्ञा ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं काफी ग्रामीण स्तर होने वाले मैचों में भाग लेकर पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
-- -
राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए कर रही अभ्यास
प्रतिज्ञा ने बताया कि वह सुबह व शाम दोनों समय गांव के स्कूल में बने कबड्डी के मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयारी कर रही है। सुबह के समय कोच प्रदीप कुमार व शाम के समय स्कूल के डीपी कुलदीप काजला प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह लगातार प्रयास कर रही है कि वह अच्छा प्रदर्शन करें और देश व प्रदेश के लिए पदक जीत सके।