फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradhan called meeting regarding the tender , only rech here7 councilors

टेंडर को लेकर प्रधान ने बुलाई बैठक में पहुंचे सात ही पार्षद

Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan called meeting regarding the tender , only rech here7 councilors
नप कार्यालय में टेंडर को लेकर बैठक करते प्रधान और पार्षद - फोटो : Fatehabad
नगर परिषद में डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने और कंपोस्ट खाद के टेंडर को लेकर विवाद जारी है। नप प्रधान दर्शन नागपाल बागी पार्षदों को मनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। मंगलवार सुबह नप प्रधान ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए टेंडर के बहाने बैठक बुलाई। 11 बजे बुलाई बैठक साढ़े 12 बजे शुरू हुई लेकिन इसमें सात पार्षद ही पहुंचे। बागी पार्षदों को प्रधान फोन करते रहे लेकिन नहीं पहुंचे। मीटिंग से पहले नप प्रधान पार्षदों को मनाने के लिए उनके घर भी गए लेकिन मनाने में राजी नहीं हो पाए।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई मीटिंग में पार्षद ज्योति मेहता, राकेश गंभीर, किट्टू बजाज, प्रतिनिधि प्रमोद ग्रोवर डबली, अर्जुन लोट, सुरेंद्र मिढ़ा, मनोज नारंग ही पहुंचे। मीटिंग में पहुंचे पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने टेंडर जारी करने को लेकर सहमति जताई। लेकिन बागी पार्षदों के न पहुंचने के कारण नप प्रधान ने टेंडर को लेकर कोई फैसला नहीं लिया। प्रधान का कहना है कि अब ये मामला विधायक दुड़ाराम के संज्ञान में डाला जाएगा इसके बाद ही टेंडर जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बागी पार्षद कर चुके हैं तीन दिन पहले बैठक:
टेंडर को लेकर बागी पार्षद तीन दिन पहले निजी होटल में बैठक कर चुके हैं। मीटिंग में पार्षदों ने टेंडर को लेकर चर्चा की थी और नप प्रधान पर काम करवाने में भेदभाव के आरोप लगाए थे। इस मीटिंग में करीब 16 पार्षद मौजूद रहे थे। इसके बाद से नप प्रधान को कुर्सी का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद इस पर जता रहे हैं एतराज :
नप ने पिछले महीने डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने और कंपोस्ट खाद बनाने का टेंडर जारी किया था। ये टेंडर एक जनवरी को खुलना था लेकिन इससे पहले पार्षदों ने टेंडर को लेकर विरोध जताया था और कहा था कि शर्तो में फेरबदल किया जाए। पार्षद डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने की साढ़े 19 लाख की शर्त के खिलाफ है। इसके चलते अभी तक प्रधान ने टेंडर खोलने की अनुमति नहीं दी है।
ऐसी कोई बात नहीं है आधे पार्षद आए थे, जो आए थे उन्होंने कहा कि टेंडर को लेकर कोई एतराज नहीं है। विधायक के भी संज्ञान में लाया जाएगा, इसके बाद टेंडर खोलने की अनुमति दे दी जाएगी। - दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद।

मीटिंग को लेकर हमारे पास कोई फोन नहीं आया है, अगर फोन करके बुलाया जाता तो जरूर पहुंचते। बाकी पार्षदों के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। -दीपू टूटेजा, पार्षद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed