{"_id":"66bdbba5d293d4782d0428d3","slug":"power-minister-ranjit-chautala-said-in-fatehabad-halopa-is-not-party-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला बोले- हलोपा कोई पार्टी नहीं, एक क्या 10-15 उम्मीदवार खड़े कर दे चाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला बोले- हलोपा कोई पार्टी नहीं, एक क्या 10-15 उम्मीदवार खड़े कर दे चाहे
Thu, 15 Aug 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:56 PM IST
सार
हलोपा-भाजपा के गठबंधन को लेकर रणजीत चौटाला ने कहा कि अमित शाह महेंद्रगढ़ रैली में कहकर गए थे कि भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी से गठबंधन नहीं होगा। अब और कोई कौन कहां बोल रहा है, उसके कोई मायने नहीं है।
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि यह हर किसी का फंडामेंटल राइट है कि वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। मगर विधानसभा चुनाव में असली फाइट भाजपा और कांग्रेस के बीच रहेगी। हलोपा कोई पार्टी ही नहीं है। वो कंडीडेट 10 खड़े करें या 15 करें, वो कर सकते हैं, लेकिन मैं नहीं समझता जनता उनको वोट देगी।
विज्ञापन
उनकी रानियां से बीजेपी की टिकट के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि 3 महीने पहले खुद मुझे बीजेपी ने बुलाकर लोकसभा की टिकट दी। अब तीन महीने में ऐसा कुछ तो हुआ नहीं है कि मेरी क्वालिफिकेशन कम हो गई हो। रणजीत सिंह का अपना आधार है। मैं निर्दलीय भी 25 हजार वोटों से पिछली बार जीतकर आया। हिसार लोकसभा में भी मामूली अंतर से हार हुई। बीजेपी साफ छवि और जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देती है, इन सब नियमों पर मैं खरा उतरता हूं।
विज्ञापन
मैं और किरण चौधरी तो अब आएं हैं
भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि मैं और किरण चौधरी तो पार्टी में अब आए हैं। जो उसमें सदस्य हैं, वह पार्टी से पहले से जुड़े हुए हैं। भाजपा ने 7 निर्दलीयों में से मुझे कैबिनेट मंत्री बनाया। फिर नायब सैनी की कैबिनेट में 5 मंत्रियों में मुझे शामिल किया। तो मेरी नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
हलोपा-भाजपा के गठबंधन को लेकर रणजीत चौटाला ने कहा कि अमित शाह महेंद्रगढ़ रैली में कहकर गए थे कि भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी से गठबंधन नहीं होगा। अब और कोई कौन कहां बोल रहा है, उसके कोई मायने नहीं है। डेरा प्रमुख को मिली पैरोल की उन्होंने सारी प्रक्रिया कानून के अनुसार बताई।