फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Power cut in the civic hospital, patients remained distressed for 40 minutes.

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में बत्ती गुल, 40 मिनट बेहाल रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Power cut in the civic hospital, patients remained distressed for 40 minutes.
नागरिक अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप होने पर गर्मी से बेहाल मरीज। 
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली सप्लाई में फाॅल्ट आ गया, जिससे अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड और नशा मुक्ति केंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फाॅल्ट को ठीक करने में करीब 40 मिनट का समय लगा, इस दौरान मरीज गर्मी में परेशान रहे और तीमारदार हाथ से हवा करते नजर आए। हालांकि अस्पताल के अन्य वार्डों और परिसर में बिजली सप्लाई सामान्य रही।
विज्ञापन

वहीं, नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाने से लेकर मेडिकल जांच की गई। नागरिक अस्पताल में बुधवार को दूसरे दिन भी एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान अस्पताल में आए लोगों के खून की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार ये शिविर 30 जुलाई तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed