फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Potholes on Kukrawali Road are increasing problems

Fatehabad News: कुकड़ावाली रोड पर गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी

Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Kukrawali Road are increasing problems
फतेहाबाद के गांव शहीदांवाली से कुकड़ावाली रोड परसड़क पर हुए गडढे स्त्रोत जागरूक पाठक
फतेहाबाद। गांव शहीदांवाली से कुकड़ावाली रोड पर स्थित फैक्टरी के पास सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इनमें करीब एक से डेढ़ फुट तक पानी भरा रहता है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कुकड़ावाली निवासी बलराज सिंह, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, सुरेश मिस्त्री, हरबंस कंबोज, नरेश, रामकिशन, महाबीर, महेश और मोहर सिंह ने बताया कि यह सड़क पिछले तीन-चार महीनों से पूरी तरह टूटी हुई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर अब धुंध का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में रात के समय इन गड्ढों को देख पाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से सरवरपुर, बोदीवाली, डिंग मंडी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है। स्कूल बसें, दुपहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और भारी वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed