फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Potholes on Fatehabad's mini bypass road, drivers are facing problemsPotholes on Fatehabad's mini bypass road, drivers are facing problems

Fatehabad News: फतेहाबाद के मिनी बाईपास रोड पर बने गड्ढों से वाहन चालक परेशान

Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Fatehabad's mini bypass road, drivers are facing problemsPotholes on Fatehabad's mini bypass road, drivers are facing problems
फतेहाबाद के मिनी बाई पास भट्टू रोड के पास बना गड्डा। संवाद
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास की भट्टू रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में बने गड्ढों के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह सड़क सिरसा से भट्टू होते हुए राजस्थान को जोड़ती है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क से निकली रोड़ियों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। यह रोड सिरसा रोड, भट्टू रोड और आसपास के करीब 10 गांवों को जोड़ती है। इस रोड से गुजरने वाले लोगों को कहना है कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी :
मिनी बाईपास पर सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। इस रोड पर लाइट भी नहीं लगी हैं। जिस कारण अंधेरा होन के चलते गड्ढे दिखाई नहीं देते। जिस कारण सबसे ज्यादा परेशानी पैदल और दुपहिया वाहन सवारों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी, लोगों की जुबानी

मिनी बाईपास रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। इससे रोड से सफर करने के दौरान परेशानी होती है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।

-मुकेश निवासी, फतेहाबाद।

---

मिनी बाईपास होते खैराती और बीघड़ गांव की ओर जाना है। इस दौरान रोड से गुजरने से परेशानी होती है। इस बारे में कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

-पवन, निवासी, फतेहाबाद।

---

भूना के रास्ते गांव भोडियाखेड़ा तक आने में शहर के बीच जाने से बचने के लिए रोड से गुजरना होता है। ऐसे में यह रोड महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस रोड का जल्द मरम्मत व निर्माण कार्य किया जाना चाहिए।

-रामपाल सिंह, निवासी फतेहाबाद।

---

मिनी बाईपास के पर कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा होता है। इससे रोड जर्जर होकर टूट रहा है। रोड के टूटने से पत्थर ऊपर आ चुके हैं। इससे वाहन चालकों सहित पैदल यात्रियों को भी परेशानी होती है।


-विनोद कुमार, निवासी फतेहाबाद।



:: मिनी बाईपास रोड की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द रोड का निर्माण कार्य और साथ लगते छोटी नहर की दीवार का निर्माण कार्य किया जाना है ताकि वाहन चालकों व आमजन को फिर से सुविधा मिल सकेगी।

-संदीप सचदेवा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed