फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Post office stopped from delivering love between brother and sister, services stopped for five days

Fatehabad News: सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन में फंसीं राखियां, भाई तक पहुंचने में संशय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Post office stopped from delivering love between brother and sister, services stopped for five days
फतेहाबाद के मुख्य डाकघर में रखा सामानसंवाद
फतेहाबाद। रक्षा बंधन त्योहार पर डाक सेवाओं को भाई-बहन के प्यार को पहुंचाने का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना जाता है। लेकिन करीब पांच दिन से डाकघर की सेवाएं ठप पड़ी हैं। नए सॉफ्टवेयर लांच होने के चलते डाकघर में पोर्टल नहीं चल रहा है। सेवाएं एक अगस्त से पहले पूरी तरह से बंद हो गई थीं और दावा किया गया था कि चार अगस्त से शुरू हो जाएंगी। लेकिन 4 अगस्त को नया सॉफ्टवेयर नहीं चल पाया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर तो सही है लेकिन सर्वर डाउन है। सेवाएं बहाल होने में चार से पांच दिन लगेंगे।
विज्ञापन


डाकघर में रोजाना 150 से 200 लोग पहुंच रहे हैं लेकिन सेवाएं बंद होने का नोटिस देखकर लौटना पड़ रहा है। यहां तक डाकघर में लेनदेन भी सोमवार को बंद रहा। पोर्टल के कारण खातों में लेनदेन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


शहर के मॉडल टाउन स्थित मुख्य डाकघर के अधिकारियों की माने तो आईटी 2.0 रोलआउट सॉफ्टवेयर लांच किया गया है। ये सॉफ्टवेयर पहले अंबाला में लांच हो चुका है और अब सिरसा, फतेहाबाद और हिसार क्षेत्र में किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस सॉफ्टवेयर से काम में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

एक सितंबर के बाद नहीं होगी डाक रजिस्ट्री

डाक पहुंचाने के लिए स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री की सुविधा दी जाती है। अधिकारियों के अनुसार एक सितंबर से डाक रजिस्ट्री बंद हो जाएगी। सिर्फ उपभोक्ता स्पीड पोस्ट करवा पाएंगे। डाक रजिस्ट्री का सरकारी काम में इस्तेमाल होता है। ये उसी को डिलिवर होती है, जिसके नाम होती है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट ब्लड रिलेशन में जारी की जा सकती है। हालांकि स्पीड पोस्ट का खर्च ज्यादा रहता है।

-

निजी कंपनी के कुरियर का ले रहे सहारा

रक्षा बंधन के त्योहार के चलते लोगों को निजी कंपनी के कुरियर का सहारा लेना पड़ रहा है। स्पीड पोस्ट बंद होने के चलते कंपनियों को फायदा हो रहा है। शहर में कुरियर की एक कंपनी के पास रोजाना 50 से 60 पैकेट राखी भेजने के आ रहे हैं।


-

नया सॉफ्टवेयर लांच हुआ है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। सोमवार को सर्वर डाउन रहा है। इस वजह से स्पीड पोस्ट नहीं ली जा रही है। फिलहाल लेनदेन भी प्रभावित है। सेवाएं सुचारु होने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है।

- रमन कटारिया, मुख्य डाकपाल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed