फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Positive young man's cross sample suspected

पॉजिटिव युवक का क्रॉस सैंपल संदिग्ध

Thu, 09 Apr 2020 06:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Positive young man's cross sample suspected
गांव जांडवाला बागड़ का जो युवक पॉजिटिव पाया गया है उसके सैंपल क्रॉस जांच में संदिग्ध पाया है। जिसे न ही निगेटिव समझा जा सकता है और न ही पॉजिटिव। युवक के जिस सैंपल को जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया था उसी के दूसरे पार्ट की जांच की गई तो वह संदिग्ध मिला है। इसके चलते विभाग ने अग्रोहा मेडिकल में दाखिल गांव जांडवाला बागड़ निवासी युवक का दूसरा सैंपल लिया है। इस सैंपल को जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। इसकी शुक्रवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने जमातियों के संपर्क में आने के कारण सैंपल लिया था जो कि सोमवार को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल दाखिल किया है।
विज्ञापन

इधर राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने 31 लोगों के सैंपल बुधवार को जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले परिवार के 9 सदस्यों और 3 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

56 चिह्नित लोगों के सैंपल लिए, भेजे नहीं
स्वास्थ्य विभाग सर्वे के दौरान गांव जांडवाला बागड़, ढाबी खुर्द में 80 लोगों को आशंकित मानते हुए सैंपल ले चुका है। इनमें से 31 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जो कि निगेटिव पाए गए। विभाग ने बुधवार देर रात को 56 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें 6 लोग गांव दैयड़ के शामिल हैं। इनके सैंपल अभी विभाग ने जांच के लिए लैब में नहीं भेजे हैं। अधिकारियों की माने तो पॉजिटिव पाए गए युवक का दूसरा सैंपल लिया गया है अगर वह दोबारा पॉजिटिव निकलता है तो ही इन 55 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दैयड़ के छह लोगों ने साथ पढ़ी थी नमाज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो गांव दैयड़ के 6 लोग सामने आए हैं जिन्होंने जमातियों के साथ नमाज पढ़ी थी। इन्हें भी आशंकित मानते हुए सैंपल लिए हैं। इसके अलावा विभाग सर्वे के दौरान गांव जांडवाला बागड़ के 67 तथा ढाबी खुर्द के 13 लोगों को आशंकित मान चुका है।

जो केस पॉजिटिव आया था उसका अग्रोहा मेडिकल से दोबारा सैंपल लिया है अगर वह पॉजिटिव आता है तो ही 56 सैंपलों को भेजा जाएगा। अभी ये भी सामने आया है कि जो पॉजिटिव केस आया था उसके सैंपल क्रास जांच में संदिग्ध पाया है। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed