फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Portal opened again for admission in graduation, 40 percent seats vacant

Fatehabad News: स्नातक में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल, 40 फीसदी खाली सीटें

Wed, 11 Sep 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again for admission in graduation, 40 percent seats vacant
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में दा​खिले के लिए जानकारी लेते हुए छात्राएं
फतेहाबाद। जिले के कई महाविद्यालयों में अब भी 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। पहली फिजिकल काउंसलिंग 24 जुलाई को हुई थी। इसके बाद 30 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग चली। इसके बावजूद 40 फीसदी सीटें खाली रहीं। ऐसे में महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने तीसरी बार पोर्टल खोल दिया है। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 13 सितंबर तक आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने स्नातकोत्तर में भी दाखिले के लिए पोर्टल खोला है। इसके लिए विद्यार्थी 12 सितंबर तक आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। जिले के 11 महाविद्यालयों में स्नातक और सात महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

------
महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में स्नातक और स्नातकोत्तर में हुए दाखिले
संकाय सीटें दाखिले हुए
बीए 400 265
बीकॉम 160 42
बीसीए 120 25
एमकॉम 60 19
एमए इकोनॉमिक्स 40 21
एमए मनोविज्ञान 40 28
एमए अंग्रेजी 40 13
एमए संस्कृत 40 30
एमए हिंदी 40 31
एमए राजनीतिक विज्ञान 40 39
नोट : ये आंकड़ा 30 अगस्त तक का है।

आईटीआई में 30 सितंबर तक होंगे दाखिले
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। वहां 30 सितंबर तक तत्काल दाखिला प्रक्रिया चल रही है। आईटीआई में महिलाओं से संबंधित ट्रेड में ही सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी में खाली सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल फिर से खोल दिया है। वंचित विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। - सुरेंद्र ज्याणी, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed