फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Portal closed for exemption update, house tax not deposited

Fatehabad News: छूट अपडेट के लिए पोर्टल हुआ बंद, नहीं जमा हुआ गृहकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Portal closed for exemption update, house tax not deposited
फतेहाबाद। नगर निकाय ने गृहकर पर एक बार फिर से छूट दी है। अब बकाया एकमुश्त गृहकर जमा करवाने पर ब्याज पर सौ फीसदी की छूट दी गई है, इसके अलावा एरियर पर भी 15 फीसदी की छूट मिलेगी। मौजूदा गृहकर पर भी 15 फीसदी की छूट दी गई है। वीरवार को नगर निकाय ने पोर्टल को अपडेट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके चलते पोर्टल बंद रहा। ब्रांच में गृहकर जमा करवाने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। रोजाना दो से तीन लाख रुपये गृहकर जमा होता है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो छूट का फायदा तभी मिलेगा जब प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित किया जाएगा। जिले में अब तक 30 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई है। शहर फतेहाबाद में ही करीब 25 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। सरकारी विभागों की तरफ करीब 6 करोड़ और रिहायशी प्रॉपर्टी पर 19 करोड़ बकाया है। नगर निकाय हर साल साल रिकवरी के लिए छूट दे रहा है। ये छूट भी तभी मिलेगी जब एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
नगर निकाय द्वारा गृहकर पर छूट दी गई है। ये छूट 30 सितंबर तक रहेगी। पोर्टल पर अपडेट के चलते वीरवार को बंद रहा है।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed