फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Porngraphic photos and chatting against women continue

ग्रुपों में महिलाओं के खिलाफ अश्लील फोटो और चेटिंग जारी

Sat, 20 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Porngraphic photos and chatting against women continue
हिसार मार्केट कमेटी सचिव और बीजेपी नेत्री सोनाली फौगाट के चप्पलकांड के बाद भी मार्केट कमेटी सचिवों के एक ग्रुप में महिलाओं के खिलाफ अश्लील फोटो और चेटिंग जारी है। इस ग्रुप के बारे में आईटी एक्ट के तहत जांच करवा रहे हैं। जल्द ही इस ग्रुप में शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये खुलासा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने शनिवार दोपहर को फतेहाबाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। दरअसल उनसे सोनाली फौगाट और सचिव विवाद मामले में चर्चित रही आडियो के सार्वजनिक करने बारे सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में प्रतिभा सुमन ने ये खुलासा किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में महिला आयोग की चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया है कि इतना बड़ा कांड होने के बावजूद सरकारी ओहदों पर बैठे अधिकारी अभी भी सीख नहीं ले रहे और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे। जांच में सबूत सामने आते ही सरकार से सिफारिश कर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने इस मामले में हुई खाप पंचायत का जिक्र करते हुए भी कहा कि इस बैठक में भी महिलाओं के खिलाफ गलत बातें कही गई। उन्होंने एक प्रोफेसर का जिक्र करते हुए कहा कि उसने चार-पांच सौ लोगों की मौजूदगी में एक अश्लील वीडियो चलाकर एक महिला को अपमानित करने का काम किया है। उस जैसे व्यक्ति को बच्चों को पढ़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसकी पूरी डिटेल सरकार के पास भेज दी गई है और जल्द ही इस मामले में भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed