फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   poppy husk found in a canter in Dhani Gopal, Fatehabad, SP reached the village late at night

Haryana: फतेहाबाद के ढाणी गोपाल में कैंटर में मिला 800 किलो ग्राम चूरापोस्त, देर रात गांव में पहुंची एसपी

Fri, 04 Oct 2024 10:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

डीएसपी के अनुसार कैंटर भूना क्षेत्र के ही गांव मौची चौबारा निवासी किसी व्यक्ति का है।जानकारी के अनुसार गांव ढाणी गोपाल की फिरनी के पास एक बंद बॉडी का कैंटर पिछले तीन दिनों से रुका हुआ था। इसके पीछे डाक पार्सल लिखा हुआ था।

विज्ञापन
poppy husk found in a canter in Dhani Gopal, Fatehabad, SP reached the village late at night
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव ढाणी गोपाल में वीरवार रात को लावारिस हालत में खड़े कैंटर से 800 किलो चूरापोस्त बरामद की गई है। यह चूरापोस्त 40 कट्टों में भरी हुई थी। इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। ग्रामीणों के अनुसार हवाई फायर भी किया गया है।

विज्ञापन


देर रात को ही एसपी आस्था मोदी, डीएसपी जगदीश काजला व भूना थाना प्रभारी दिनेश कुमार गांव में पहुंचे और कैंटर व नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी ली। डीएसपी के अनुसार कैंटर भूना क्षेत्र के ही गांव मौची चौबारा निवासी किसी व्यक्ति का है।जानकारी के अनुसार गांव ढाणी गोपाल की फिरनी के पास एक बंद बॉडी का कैंटर पिछले तीन दिनों से रुका हुआ था। इसके पीछे डाक पार्सल लिखा हुआ था। तीन दिन तक उसके एक ही स्थान पर खड़े होने से ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पता करने पर जानकारी सामने आई कि यह गांव के किसी भी चालक का कैंटर नहीं है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने नंबरों के आधार पर पता किया तो यह कैंटर भूना क्षेत्र के ही गांव मौची चौबारा निवासी किसी व्यक्ति के नाम मिला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर उनकी निगरानी में कैंटर को खोलकर जांच की गई, तो उनमें 40 कट्टों में चूरापोस्त बरामद हुई। प्रत्येक कट्टे में 20 किलो चूरापोस्त भरी हुई थी। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इतनी मात्रा में चूरापोस्त कौन और कहां से लेकर आया है, इसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed