फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja Ola from Baijalpur finished sixth in the 1500-meter race

Fatehabad News: बैजलपुर की पूजा ओला 1500 मीटर दौड़ में छठे स्थान पर रही

Sat, 26 Sep 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pooja Ola from Baijalpur finished sixth in the 1500-meter race
भूना। पूजा ओला
भूना। एशियाई खेलों में बैजलपुर गांव की एथलीट पूजा ओला को 1500 मीटर दौड़ में छठे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं उत्तर प्रदेश की धाविका पारुल चौधरी चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पिता सुभाष और माता सुनीता को बेटी से पदक की उम्मीद थी पर छठे स्थान पर रहने से उन्हें भी निराशा है। पूजा के प्रदर्शन को लेकर बैजलपुर गांव में खासा उत्साह था। दौड़ के दौरान पूजा ने पूरी ताकत झोंक दी लेकिन विदेशी धाविकाओं की तेज रफ्तार के चलते वह पिछड़ गईं।
विज्ञापन

जैसे ही पूजा छठे स्थान पर रहीं गांव में कुछ देर के लिए मायूसी छा गई। हालांकि ग्रामीणों ने पूजा के अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। अब पूजा के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें 800 मीटर दौड़ पर टिकी हैं। यह मुकाबला 28 सितंबर को होना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पूजा 800 मीटर दौड़ में दमदार प्रदर्शन कर पदक जीतने का सपना पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed